लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस पर भाजपा-कांग्रेस में ठनी, प्रकाश जावड़ेकर बोले-पूरा देश पीएम के साथ मिलकर लड़ रहा है, कांग्रेस मोदी सरकार से लड़ रही है

By भाषा | Updated: April 24, 2020 19:01 IST

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने इससे पहले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर कुछ समय तक रोक लगाने के फैसले के लिये सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इसे असंवेदनशील और अमानवीय बताया और कहा कि मध्यम वर्ग के कर्मचारियों एवं पेंशनधारकों को आहत करने वाला है और सरकार को इसकी बजाए बुलेट ट्रेन एवं सेंट्रल विस्टा परियोजना को रोक देना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस का ‘दिवालिया नेतृत्व’ कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सरकार के प्रत्येक कदम का कर रहा विरोध : भाजपा।इस महामारी से निपटने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कुछ भी कर रहे हैं, ‘राहुल गांधी और उनका गैंग’ इसके खिलाफ है।

नई दिल्लीः भाजपा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस का ‘दिवालिया नेतृत्व’ कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सरकार के प्रत्येक कदम का विरोध कर रहा है।

भाजपा ने आरोप लगाया कि इस महामारी से निपटने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कुछ भी कर रहे हैं, ‘राहुल गांधी और उनका गैंग’ इसके खिलाफ है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पूरा देश कोरोना वायरस के खिलाफ मिलकर लड़ रहा है लेकिन कांग्रेस पार्टी मोदी और सरकार से लड़ने में व्यस्त है।

उन्होंने कहा कि समाज का प्रत्येक वर्ग, गरीब, सरकारी कर्मचारी और अन्य लोग कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री मोदी के साथ एकजुट हैं और देश इस कार्य में दुनिया के अन्य देशों से बेहतर ढंग से निपट रहा है । जावडेकर ने कहा, ‘‘ लेकिन कांग्रेस का दिवालिया नेतृत्व है, जो हर दिन सरकार के प्रत्येक कदमों का विरोध कर रहा है । कांग्रेस को देश का मिजाज समझना चाहिए । राहुल गांधी और उनके गैंग के अलावा और कोई सरकार का विरोध नहीं कर रहा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ लोग सरकार के साथ हैं । कांग्रेस को लेकर लोगों में नाराजगी है। विपक्षी पार्टी को एक दिन इसका जवाब देना होगा कि जब कोरोना वायरस से निपटने में पूरा देश एकजुट था, तब वह विरोध में क्यों थी । ’’ वहीं, भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख एवं राज्यभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि वैश्विक त्रासदी की इस घड़ी में देश की सबसे पुरानी और प्रमुख विपक्षी पार्टी का रुख न केवल कोरोना से हमारी लड़ाई को कमजोर करता है, बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष के बयान संवेदनहीनता की पराकाष्ठा को भी दर्शाता हैं।

बलूनी ने अपने बयान में कहा कि संकट से निबटने का यह समय राजनीति करने का नहीं, देश की सेवा करने का समय है। यह समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में टीम इंडिया के रूप में सबको एक साथ मिलकर इस लड़ाई को अंजाम तक ले जाने का है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीसोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा