लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः पश्चिम बंगाल में मृत्यु दर देश में सबसे अधिक, 12.8 प्रतिशत है, केंद्रीय दल ने मुख्य सचिव से कहा

By भाषा | Updated: May 4, 2020 15:54 IST

केंद्रीय टीम ने पश्चिम बंगाल सरकार से कहा है कि राज्य में मृत्यु दर सबसे अधिक है। मुख्य सचिव से दल ने पूछा है कि इसके लिए क्या उपाय कर रहे हैं। ममता सरकार हालांकि हमेशा इस बात को नकारती रहती है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोविड-19 मृत्यु दर पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 12.8 प्रतिशत है। दिल्ली लौटने से पहले उन्होंने यह पत्र सिन्हा को लिखा। चंद्रा ने कहा कि मेडिकल बुलेटिन में राज्य द्वारा बताए गए कोविड-19 के मामलों और केन्द्र सरकार को दी गई जानकारी में अंतर है।

कोलकाता/नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल के दौरे पर आए अंतर मंत्रालयी केन्द्रीय दल ने कहा है कि कोविड-19 से होने वाली मौतों के मामले में पश्चिम बंगाल में मृत्यु दर देश में सबसे अधिक 12.8 प्रतिशत है।

अंतर मंत्रालयी केन्द्रीय दल (आईएमसीटी) के सदस्य अपूर्व चंद्रा ने राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को अपनी टिप्पणी में कहा कि देश में कोविड-19 मृत्यु दर पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 12.8 प्रतिशत है। दिल्ली लौटने से पहले उन्होंने यह पत्र सिन्हा को लिखा।

चंद्रा ने पत्र में कहा, ‘‘ यह उच्च मृत्यु दर जांच में कमी अैर कमजोर निगरानी को दर्शाती है।’’ चंद्रा ने कहा कि मेडिकल बुलेटिन में राज्य द्वारा बताए गए कोविड-19 के मामलों और केन्द्र सरकार को दी गई जानकारी में अंतर है। चंद्रा के नेतृत्व में दल दो सप्ताह शहर में बिताने के बाद राष्ट्रीय राजधानी लौट चुका है।

पश्चिम बंगाल पुलिस राज्य के तौर पर उभर रहा है : राज्यपाल

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ‘‘पुलिस राज्य चलाने के लिए’’ आलोचना की और कहा कि संवैधानिक नियमों के बारे में उनके ‘‘गलत’’ रूख के कारण ‘‘अधिनायकवाद’’ झलक रहा है, जिसका लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा, ‘‘दुर्भाग्य से पश्चिम बंगाल ‘पुलिस राज्य’ के तौर पर उभर रहा है और अगर किसी ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट डाल दिया जो सत्तारूढ़ दल को पसंद नहीं है तो उसके दरवाजे पर पुलिस पहुंच जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि मुख्यमंत्री ‘‘हकीकत से रू-ब-रू हों’’ और कोरोना वायरस महामारी से पीड़ित लोगों को राहत मुहैया कराएं।

धनखड़ ने बनर्जी को पत्र लिखा, ‘‘कड़वा सत्य यह है कि लोग जानते हैं कि राज्य में कौन हड़पवादी है और सत्ता को संविधान से इतर चला रहा है, कौन सरकार चलाता है और कौन सिंडिकेट। यह एबीसीडी कौन है! यह सब खुला रहस्य है। निश्चित तौर पर मैं उनमें से एक नहीं हूं, मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि मुझे राज्य के हालत के बारे में जानकारी है।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसपश्चिम बंगालकोरोना वायरस इंडियाममता बनर्जीकोलकाताअमित शाहकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा