लाइव न्यूज़ :

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने 4 लाख कार्यकर्ताओं से किया संवाद, कहा- Covid-19 से इस लड़ाई में हमें सभी का हौसला बढ़ाना

By भाषा | Updated: April 24, 2020 17:57 IST

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में आज विभाग संगठन मंत्रियों के साथ कोरोना संक्रमण पर विस्तृत चर्चा की। देश को कोरोना से बचाने के लिए सरकार भरसक प्रयास कर रही है। हमारे कार्यकर्ता भी हर ज़रूरतमंद की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे20 आडियो ब्रीज के जरिये सीधे 4 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं से संवाद किया। पार्टी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।इस संकट से निपटने में मोदी सरकार के प्रयासों को मजबूती प्रदान करने के लिये संगठनात्मक तंत्र का उपयोग भी किया गया है।

नई दिल्लीः कोविड-19 के मद्देनजर लागू देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान गरीबों एवं समाज के कमजोर वर्गो को राहत पहुंचाने के पार्टी के अभियान की समीक्षा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने 70 वीडियो कांफ्रेंस और 20 आडियो ब्रीज के जरिये सीधे 4 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं से संवाद किया। पार्टी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हाल ही में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये एक संवाद के दौरान नड्डा ने कहा था कि लॉकडाउन के दौरान पार्टी संगठन ने सामान्य दिनों की तुलना में काफी कठिन परिश्रम किया है और कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न इस संकट से निपटने में मोदी सरकार के प्रयासों को मजबूती प्रदान करने के लिये संगठनात्मक तंत्र का उपयोग भी किया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख एवं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि पार्टी ने लॉकडाउन के दौरान अपने काम के तरीके में जरूरत के अनुसार बदलाव किये और जिला एवं ब्लाक स्तर पर राहत गतिविधियों को पहुंचाने एवं निगरानी के लिये प्रौद्योगिकी का काफी बेहतर उपयोग किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने पांच करोड़ लोगों को भोजन प्रदान किया और एक करोड़ लोगों को राशन किट भी मुहैया कराये। उन्होंने दावा किया कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि एक राजनीतिक दल ने जरूरतमंद लोगों को भोजन पहुंचाने के लिये इतनी सक्रियता से काम किया हो।

बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के अनुरूप पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने को कहा कि हर मतदान केंद्र पर लोगों को फेसकवर मिले और प्रत्येक कार्यकर्ता से 40 लोगों को जोड़कर पीएम केयर्स फंड में योगदान देने के लिये प्रोत्साहित करें। भाजपा अध्यक्ष ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में विभिन्न राज्यों से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी संवाद किया।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीजेपी नड्डाअमित शाहकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा