लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: राहुल गांधी बोले- जहां चाह, वहां राह, राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी डटकर कर रहे हैं मुकाबला

By भाषा | Updated: April 17, 2020 18:08 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों की तारीफ की। कांग्रेस नेता ने कहा कि ये राज्य हर मामले में बेहतर काम कर रहे हैं। भाजपा के सीएम को इनसे सीखना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस शासित राज्य राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी कोविड-19 का डटकर मुकाबला कर रहे हैं।छत्तीसगढ़ में यह 200 बेड का विशेष-कोरोना वायरस अस्पताल, जो मात्र 20 दिन में मरीजों के इलाज के लिए तैयार किया गया है।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी के शासन वाले राज्य कोरोना वायरस महामारी का डटकर मुकाबला कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में एक अस्पताल से जुड़ी खबर शेयर करते हुए गांधी ने ट्वीट किया, ''कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी कोविड-19 का डटकर मुकाबला कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ''कोविड-19 से संक्रमित लोगों के इलाज के लिए नए और विशेष अस्पताल तैयार किए जा रहे हैं, जैसे छत्तीसगढ़ में यह 200 बेड का विशेष-कोरोना वायरस अस्पताल, जो मात्र 20 दिन में मरीजों के इलाज के लिए तैयार किया गया है। जहां चाह, वहां राह।''

इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा, ''''छत्तीसगढ़ ने इस महामारी से लड़ने की तैयारी उसी दिन से शुरु कर दी थी जब आपने पहली बार चेतावनी दी थी। आमजन के सहयोग से हम हर स्तर पर इस संकट से जूझ रहे हैं और सफल भी हो रहे हैं। हम मिलकर लड़ेंगे, मिलकर जीतेंगे।"

राहुल गांधी ने अमेठी में जरूरतमंदों के लिये राहत सामग्री भेजी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेठी में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पांच ट्रक चावल, पांच ट्रक आटा/ गेहूं और एक ट्रक दाल के साथ तेल मसाला एवं अन्य खाद्य सामग्री भेजी है। अमेठी जिला कांग्रेस के प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि अमेठी में कोई भूखा न रहे और हर जरूरतमंद के पास राहत सामग्री पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए अमेठी संसदीय क्षेत्र की 877 ग्राम पंचायतों एवं एवं नगर पंचायतों/नगर पालिकाओं में आज तक राहुल गांधी की तरफ से 16,400 राशन किट वितरित की गयी हैं।

उन्होंने बताया कि 12,900 लोगों को मध्याह्न भोजन के पैकेट अभी तक पहुंचाए जा चुके हैं और संकट की इस घड़ी में 50 हजार मास्क, 20 हजार सेनिटाइजर और 20 हजार साबुन भी लोगों को बांटे गए हैं। सिंह ने बताया कि राहुल गांधी के मार्गदर्शन में चल रहे ‘कांग्रेस फाइट्स कोरोना ग्रुप’ के माध्यम से सुदूर प्रदेशों में रह रहे अमेठी संसदीय क्षेत्रवासियों की भी मदद की जा रही है। राहुल गांधी एक ट्रक चावल,एक ट्रक गेहूं एवं अन्य सामग्री इससे पहले भी भेज चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधीछत्तीसगढ़राजस्थानपंजाबपुडुचेरीभूपेश बघेलनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा