लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारीः सीएम ममता ने कहा-रमजान पर लोगों को बधाई दी, घरों में नमाज पढ़ें, खुद को और परिवार को सुरक्षित रखें

By भाषा | Updated: April 24, 2020 16:44 IST

रमज़ान के पहले श्रीनगर में मस्जिदें बंद हैं, सरकार ने लोगों से अपने घरों में ही रहकर नमाज़ अदा करने की अपील की है। देश भर में कल से पवित्र महीना शुरू हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसार्वजनिक सुरक्षा के हित में, वायरस-मुक्त समाज सुनिश्चित करने के लिए, मेरी विनम्र अपील है कि इस साल हम अपने घरों में नमाज पढ़ें।पवित्र महीने में हम एक दूसरे से वादा करें कि हम इस महामारी से लड़ने में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

कोलकाताःपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत पर लोगों को बधाई दी और उनसे अपील की कि वे कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अपने घरों में नमाज अदा करें।

ममता ने लोगों से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने और संकट के समय शांति और सांप्रदायिक सद्भाव सुनिश्चित करने की भी अपील की। ममता ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ सभी को रमज़ान मुबारक! यह पवित्र महीना आत्मनिरीक्षण और नवीनीकरण का समय है। एक महीने तक उपवास रखने वाले सभी लोगों को मेरी शुभकामनाएं। सार्वजनिक सुरक्षा के हित में, वायरस-मुक्त समाज सुनिश्चित करने के लिए, मेरी विनम्र अपील है कि इस साल हम अपने घरों में नमाज पढ़ें।’’

उन्होंने कहा कि इस पवित्र महीने में हम एक दूसरे से वादा करें कि हम इस महामारी से लड़ने में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि शांति और सांप्रदायिक सद्भाव कायम रहे। ममता ने कहा कि लोगों को घरों के अंदर रहना चाहिए और सभी एहतियाती कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘एक बात जो हमने अपने पूर्वजों से सीखी है कि हमेशा अच्छाई की बुराई पर विजय होती है, और हम अभी बुराई का सामना करते हैं, ईश्वर हमें आशीर्वाद दें और सब कुछ ठीक कर दें। घर पर रहें। सभी एहतियाती उपाय करें! खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसपश्चिम बंगालकोलकाताममता बनर्जीकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा