लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का ट्वीट- तत्काल राशनकार्ड जारी कीजिए, अनाज गोदाम में सड़ रहा है, सैकड़ों भूखे पेट इंतज़ार कर रहे हैं, अमानवीय!

By भाषा | Updated: April 15, 2020 21:20 IST

हम सरकार से अपील करते हैं कि इस संकट में आपातकाल राशन कार्ड जारी किए जाएँ।ये उन सभी के लिए हों जो इस लॉकडाउन में अन्न की कमी से जूझ रहे हैं।लाखों देशवासी बिना राशन कार्ड के PDS का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहम सरकार से अपील करते हैं कि इस संकट में तत्काल राशनकार्ड जारी किए जाएं।ये उन सभी के लिए हों जो इस लॉकडाउन में अन्न की कमी से जूझ रहे हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सरकार से आग्रह किया कि राशनकार्ड नहीं होने के कारण सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का लाभ नहीं उठा पा रहे लोगों को तत्काल राशनकार्ड जारी किए जाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना संकट के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हजारों भारतीय कामगार मुश्किल का सामना कर रहे हैं और ऐसे में सरकार को उन्हें वापस लाने की व्यवस्था करनी चाहिए। गांधी ने ट्वीट किया, ''''हम सरकार से अपील करते हैं कि इस संकट में तत्काल राशनकार्ड जारी किए जाएं। ये उन सभी के लिए हों जो इस लॉकडाउन में अन्न की कमी से जूझ रहे हैं।''''

उनके मुताबिक लाखों देशवासी बिना राशनकार्ड के पीडीएस का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। अनाज गोदाम में सड़ रहा है जबकि सैकड़ों भूखे पेट इंतज़ार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति अमानवीय है। पश्चिम एशिया में मुश्किल का सामना कर रहे लोगों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ''''पश्चिम एशिया में कोविड-19 के संकट और कारोबारों के बंद होने से हजारों भारतीय कामगार बहुत मुश्किल में हैं और वे भारत लौटने के लिए परेशान हैं।''''  

उन्होंने कहा कि सरकार को हमारे भाई एवं बहनों को वापस लाने के लिए विमानों की व्यवस्था करनी चाहिए और यह कदम उन्हें पृथक रखने की योजना के साथ उठाया जाए।

टॅग्स :कोरोना वायरसराहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा