लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस कार्यसमितिः गांधी परिवार के प्रति कमलनाथ, दिग्विजय सिंह ने व्यक्त किया समर्थन, कहा-त्याग और बलिदान सर्व विदित है

By भाषा | Updated: August 24, 2020 15:45 IST

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘मैं कई वर्षों तक अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का महासचिव भी रहा। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि सोनिया गांधी के खिलाफ तमाम झूठी अफ़वाहों के बावजूद उन्होंने 2004 में कांग्रेस पार्टी की जीत का नेतृत्व किया और अटल बिहारी वाजपेयी को घर पर बैठाया।’’

Open in App
ठळक मुद्देमैं सोनिया गांधी से अपील करता हूं कि वे अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करें और कांग्रेस का नेतृत्व करती रहें।पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह समय कांग्रेस के लिए एकजुट होने का है।परिवार ने देश की आज़ादी और उसके बाद देश के लिए त्याग और बलिदान किया है वह सर्व विदित है।

भोपालः कांग्रेस कार्यसमिति की सोमवार को बैठक से पहले मध्य प्रदेश से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने गांधी परिवार का समर्थन करते हुए सोनिया गांधी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोनिया गांधी से कार्य जारी रखने का आग्रह किया है।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘मैं कई वर्षों तक अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का महासचिव भी रहा। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि सोनिया गांधी के खिलाफ तमाम झूठी अफ़वाहों के बावजूद उन्होंने 2004 में कांग्रेस पार्टी की जीत का नेतृत्व किया और अटल बिहारी वाजपेयी को घर पर बैठाया।’’

अपने अगले ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘ सोनिया गांधी के नेतृत्व पर कोई भी सुझाव या आक्षेप बेतुका है। मैं सोनिया गांधी से अपील करता हूं कि वे अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करें और कांग्रेस का नेतृत्व करती रहें।’’ पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह समय कांग्रेस के लिए एकजुट होने का है। सिंह ने ट्वीट में कहा, ‘‘यह समय कॉंग्रेस के एकमत होने का है। मत भिन्नता का नहीं। जिस परिवार ने देश की आज़ादी और उसके बाद देश के लिए त्याग और बलिदान किया है वह सर्व विदित है।

मीडिया में जो कुछ आ रहा है मैं उस से सहमत नहीं हूँ। नेहरू-गांधी परिवार के बिना कॉंग्रेस की मैं कल्पना भी नहीं कर सकता। सोनिया जी का नेतृत्व सर्व मान्य है। यदि सोनिया जी कॉंग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ना ही चाहती हैं तो राहुल जी को अपनी ज़िद छोड़ कर अध्यक्ष का पद स्वीकार कर लेना चाहिए।

देश का आम कॉंग्रेस कार्यकर्ता और किसी को स्वीकार नहीं करेगा’’ ग़ौरतलब है कि रविवार को पार्टी में उस वक्त नया सियासी तूफान आया जब पूर्णकालिक एवं ज़मीनी स्तर पर सक्रिय अध्यक्ष बनाने और संगठन में ऊपर से लेकर नीचे तक बदलाव की मांग को लेकर सोनिया गांधी को 23 वरिष्ठ नेताओं की ओर से पत्र लिखे जाने की जानकारी सामने आई। नेतृत्व के मुद्दे पर चर्चा के लिए ही सीडब्ल्यूसी की बैठक चल रही है। 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधीकमलनाथदिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा