लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस हाथरस की घटना को लेकर सोमवार को दो घंटे का करेगी मौन सत्याग्रह

By भाषा | Updated: October 4, 2020 15:51 IST

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के मकसद से जन आंदोलन की शुरूआत करने के लिये बीकानेर पहुंचे डोटासरा ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि केन्द्र सरकार ने कृषि विधयेकों में जो प्रावधान किये हैं, वे किसानों के खिलाफ हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सोमवार को जिला मुख्यालयों पर सुबह दो घंटे का 'मौन सत्याग्रह’ करेगी और पीड़ित परिवार के लिये न्याय की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालयों पर प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक मौन सत्याग्रह करेगी।

जयपुर: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित युवती के कथित सामूहिक बलात्कार और उसकी मौत की घटना के विरोध में राजस्थानकांग्रेस सोमवार को जिला मुख्यालयों पर सुबह दो घंटे का 'मौन सत्याग्रह’ करेगी और पीड़ित परिवार के लिये न्याय की मांग करेगी।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित युवती के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ कांग्रेस पार्टी योगी आदित्यनाथ के द्वारा की जा रही मनमानी और असंवैधानिक कृत्यों के जवाब में पांच अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक मौन सत्याग्रह करेगी और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग करेगी।'’डोटासरा ने इस संबंध में सभी जिलाध्यक्षों एवं जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर सोमवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सभी जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी या डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा के सामने शांतिपूर्ण 'मौन सत्याग्रह' करने का निर्देश दिया।कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के मकसद से जन आंदोलन की शुरूआत करने के लिये बीकानेर पहुंचे डोटासरा ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि केन्द्र सरकार ने कृषि विधयेकों में जो प्रावधान किये हैं, वे किसानों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि अगर न्यूनतम समर्थन मूल्य को खत्म कर दिया जाएगा, तो किसान को उसका मेहनत का मूल्य कैसे मिलेगा।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह अडानी और अंबानी सहित बड़े-बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र है, जिसके खिलाफ किसान खड़ा हुआ है और कांग्रेस पार्टी किसान के साथ है। 

टॅग्स :कांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा