लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी मौतः टीवी चैनलों की डिबेट पर उठे सवाल, पार्टी ने गंभीर सवाल खड़े किए

By शीलेष शर्मा | Updated: August 13, 2020 20:39 IST

राजीव त्यागी की मौत के लिए टीवी चैनलों को कठघरे में खड़ा करते हुये कांग्रेस ने सवाल उठाया कि कब तक ज़हरीली डिबेट और विषैले प्रवक्ता संयम और सादगी की ज़बान की जान लेते रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत भूषण ने सवाल उठाया कि यह चैनल कब तक जान लेते रहेंगे ,भूषण ने संबित पात्रा और चैनल और ऐंकर को राजीव त्यागी की हत्या करने का दोषी बता दिया। मोहन प्रकाश का आरोप था कि चैनल और एंकर मिल कर ऐसे विषय को बहस के लिए चुनते हैं जिससे वैमनस्य पैदा हो।कांग्रेस प्रवक्ता पर एंकर की मिली भगत से दूसरे प्रवक्ता गोल बंद हो कर उसे न केवल घेरते हैं बल्कि भद्दी भाषा से अपमानित भी करते हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी की टीवी डिबेट के दौरान हुयी मौत के टीवी चैनलों पर होने वाली डिबेट पर कांग्रेस ने गंभीर सवाल खड़े करते हुए सोशल मीडिया पर नयी डिबेट शुरू कर दी।

इतना ही नहीं राजीव त्यागी की मौत के लिए टीवी चैनलों को कठघरे में खड़ा करते हुये कांग्रेस ने सवाल उठाया कि कब तक ज़हरीली डिबेट और विषैले प्रवक्ता संयम और सादगी की ज़बान की जान लेते रहेंगे। प्रशांत भूषण ने सवाल उठाया कि यह चैनल कब तक जान लेते रहेंगे ,भूषण ने संबित पात्रा और चैनल और ऐंकर को राजीव त्यागी की हत्या करने का दोषी बता दिया। 

इधर कांग्रेस के सभी प्रवक्ता सुबह से ही मीडिया चैनलों पर हो रहीं बहसों को लेकर सवाल उठाते रहे। मोहन प्रकाश का आरोप था कि चैनल और एंकर मिल कर ऐसे विषय को बहस के लिए चुनते हैं जिससे वैमनस्य पैदा हो।

डिबेट के पैनल में उन लोगों को बुलाया जाये जो वैमनस्य फ़ैलाने में उनकी मदद कर सके, इन हालातों में कांग्रेस प्रवक्ता पर एंकर की मिली भगत से दूसरे प्रवक्ता गोल बंद हो कर उसे न केवल घेरते हैं बल्कि भद्दी भाषा से अपमानित भी करते हैं।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बहस से टीआरपी का धंधा चलाने वाले चैनल कब तक हिन्दू -मुसलमान के विभाजन का ज़हर इस देश की आत्मा को लीलता रहेगा। सुप्रिया श्रीनाते ने टिप्पणी की " सार्वजनिक जीवन में ज़हरीली बातें कही जा रही हैं, विष घोला जा जा रहा है, उसका अंत करना ही पड़ेगा।

गौरव वल्लभ की टिप्पणी थी  कि दूसरे दलों के प्रवक्ता एंकर से मिली भगत कर हमारे धर्म पर सवाल खड़े करते हैं और एंकर उनको रोकता तक नहीं। कांग्रेस ने टीवी चैनलों की डिबेट पर डिबेट शुरू कर घंटी बजा दी है जिसे लेकर शुरू हुयी बहस जल्दी ख़त्म होती नज़र नहीं आती। 

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीरणदीप सुरजेवालासोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा