लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने बिहार चुनाव के लिए समितियां गठित कीं, रणदीप सुरजेवाला होंगे अध्यक्ष

By भाषा | Updated: October 11, 2020 17:10 IST

कांगेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को चुनाव के लिये मीडिया समन्वय समिति का अध्यक्ष नामित किया गया है, जबकि प्रेम चंद मिश्रा, संयोजक और राजेश राठौर समिति के सह संयोजक होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी के 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी करने के एक दिन बाद रविवार को कई समितियां गठित कीं।रणदीप सुरजेवाला को चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति का अध्यक्ष नामित किया गया है।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी के 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी करने के एक दिन बाद रविवार को कई समितियां गठित कीं। पार्टी महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति का अध्यक्ष नामित किया गया है। मोहन प्रकाश को 14 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति का संयोजक बनाया गया है। समिति में मीरा कुमार, तारिक अनवर, शत्रुघ्न सिन्हा, कीर्ति आजाद, शकील अहमद और संजय निरूपम जैसे वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

कांग्रेस के एक बयान के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिये प्रचार समिति, मीडिया समन्वय समिति, जनसभा एवं लॉजिस्टिक समिति, कानूनी समिति तथा कार्यालय प्रबंधन समिति को भी मंजूरी दी है। सुबोध कुमार को प्रचार समिति का संयोजक, जबकि जे. मिश्रा को समिति का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।कांगेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को चुनाव के लिये मीडिया समन्वय समिति का अध्यक्ष नामित किया गया है, जबकि प्रेम चंद मिश्रा, संयोजक और राजेश राठौर समिति के सह संयोजक होंगे। बृजेश कुमार मुनन को जन सभा एवं लॉजिस्टिक समिति का संयोजक, जबकि वरुण चोपड़ा को कानूनी समिति का अध्यक्ष नामित किया गया है।

पार्टी की कार्यालय प्रबंधन समिति में अशोक कुमार और कौकब कादरी सहित अन्य नेता होंगे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने शनिवार को पार्टी के 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, शत्रुघ्न सिन्हा, राज बब्बर सहित कुछ मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल हैं।

कांग्रेस महागठबंधन के तहत विधानसभा चुनाव लड़ रही है। सीट बंटवारा समझौता के तहत कांग्रेस विधानसभा की कुल 243 सीटों में 70 पर चुनाव लड़ रही है। राज्य में तीन चरणों में--28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। मतगणना 10 नवंबर को होगी।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेसरणदीप सुरजेवाला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा