लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का इस्तीफा मांगा

By भाषा | Updated: October 11, 2020 19:36 IST

मीडिया की खबरों का हवाला देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने रविवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक में भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में ‘‘लिप्त है और दागी नेता शासन कर रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्दे बी. एस. येदियुरप्पा के परिवार के कुछ सदस्यों पर एक आवास परियोजना के सिलसिले में कथित तौर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर रविवार को भाजपा पर प्रहार किया।विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने पिछले महीने कर्नाटक विधानसभा में मुख्यमंत्री के खिलाफ आरोप लगाए थे।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के परिवार के कुछ सदस्यों पर एक आवास परियोजना के सिलसिले में कथित तौर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर रविवार को भाजपा पर प्रहार किया और मामले की समयबद्ध न्यायिक जांच की मांग की। विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने पिछले महीने कर्नाटक विधानसभा में मुख्यमंत्री के खिलाफ आरोप लगाए थे और येदियुरप्पा ने इन्हें ‘‘आधारहीन’’ करार दिया और कांग्रेस नेता को आरोपों को साबित करने की चुनौती दी।

मीडिया की खबरों का हवाला देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने रविवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक में भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में ‘‘लिप्त है और दागी नेता शासन कर रहे हैं।’’ सिंघवी ने कहा, ‘‘अगर मुख्यमंत्री में थोड़ी भी शर्म है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए या उन्हें बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए।’’

उन्होंने येदियुरप्पा के बेटे, दामाद और पोते के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार और रिश्वत के आरोपों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा की ‘‘चुप्पी’’ पर सवाल उठाए। मामला बेंगलुरू में 662 करोड़ रुपये की लागत से एक अपार्टमेंट के निर्माण से जुड़ा हुआ है।

सिंघवी ने दावा किया कि मीडिया की खबरों में ‘‘बेटे, दामाद और पोते जैसे निकट रिश्तेदारों की परियोजना में भ्रष्टाचार और रिश्वत की संलिप्तता का खुलासा’’ हुआ है। सिंघवी ने कहा, ‘‘इससे पूरे देश की चेतना को झटका लगा है लेकिन लगता है कि भाजपा चेतनाहीन है।’’

सिंघवी ने दावा किया कि कोलकाता में एक फर्जी कंपनी के माध्यम से रिश्वत मांगी गयी और भुगतान किया गया । उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक कानून और धनशोधन निरोधक कानून लगाया जाना चाहिए और आरोपों की जांच की जानी चाहिए। 

टॅग्स :कांग्रेसबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदर एक बार फिर शुरू हो गया है 'एकला चलो' की रणनीति पर गंभीर मंथन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा