लाइव न्यूज़ :

लोक सभा 2019 में AAP से गठबंधन पर कांग्रेस ने खोले पत्ते, मोदी-शाह को मिल सकती है राहत

By भाषा | Updated: September 27, 2018 20:54 IST

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने यह भी दावा किया कि आप पार्टी का वोट प्रतिशत दिल्ली में बढ़ी तेजी से गिर रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 27 सितंबर: कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने गुरुवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ कोई चुनावी तालमेल नहीं होगा।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने यह भी दावा किया कि आप पार्टी का वोट प्रतिशत दिल्ली में बढ़ी तेजी से गिर रहा है जबकि कांग्रेस पार्टी का वोट प्रतिशत लगातार तेजी से बढ़ रहा है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी जिसने 2015 के विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीटे जीती थी, वह अब एक-एक सीट के लिए संघर्ष कर रही है क्योंकि आम आदमी पार्टी का ग्राफ बड़ी तेजी से गिर रहा है। दिल्ली नगर निगम के 2017 के चुनाव में वोट प्रतिशत 56 से कम होकर केवल 26 रह गया।’’ 

शर्मिष्ठा ने कहा, ‘‘दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी का वोट प्रतिशत 9.5 प्रतिशत से बढ़कर 2017 के निगम चुनाव में 26 प्रतिशत हो गया जबकि 2015 के दिल्ली विधानसभा में 56-57 प्रतिशत वोट पाने वाली आप का वोट प्रतिशत गिरकर 28 प्रतिशत रह गया।’’ 

दिल्ली कांग्रेस के महासचिव चतर सिंह ने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी के गिरते ग्राफ का सबूत हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के चुनाव में दिखा जिसमें कि आप पार्टी की विद्यार्थी शाखा का वोट प्रतिशत केवल 12 रह गया जबकि नोटा को 11 प्रतिशत वोट मिले थे।’’ कांग्रेस ने तालमेल की संभावना को उस वक्त खारिज किया है जब हाल ही में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल का एक बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में समझौता करेगी।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीकांग्रेसलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा