लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने बाताया, 10 अगस्त को कार्यकाल खत्म होने के बाद सोनिया गांधी कब तक बनी रहेंगी पार्टी की अंतरिम प्रमुख

By भाषा | Updated: August 9, 2020 21:44 IST

अंतरिम अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त होने के बाद भी अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पूरे होने तक वह अंतरिम अध्यक्ष के पद पर बनी रहेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने कहा कि सोनिया गांधी अघ्यक्ष हैं और जब तक उचित प्रक्रिया का पालन नहीं होता है, वह पद पर बनी रहेंगी।कांग्रेस ने कहा कि अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया कांग्रेस के संविधान में लिखित है और पार्टी उसका पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। शशि थरूर ने आज ही कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जल्द से जल्द राहुल गांधी को देने की बात कही है।

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने रविवार को कहा कि जब तक पार्टी प्रमुख चुनने के लिए ‘उचित प्रक्रिया’ का पालन नहीं होता है, सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। मीडिया के साथ ऑनलाइन बातचीत में कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि यह सही है कि अंतरिम अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के एक साल बाद सोनिया गांधी का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि पद उसी दिन स्वत: खाली हो जाएगा।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सोनिया गांधी अघ्यक्ष हैं और जब तक उचित प्रक्रिया का पालन नहीं होता है, वह पद पर बनी रहेंगी और इसका निकट भविष्य में ही पालन किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हां, उनका कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। लेकिन निश्चिंत रहें कि एक प्रक्रिया है जिसका सीडब्ल्यूसी के माध्यम से पालन किया जाता है।

इसका निकट भविष्य में पालन किया जाएगा और उसका परिणाम सामने आएगा।’’ सिंघवी ने कहा कि प्रक्रिया कांग्रेस के संविधान में लिखित है और पार्टी उसका पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इसका पालन किया जा रहा है और इस बारे सूचना जल्दी ही साझा की जाएगी।

अंतरिम अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त होने के बाद की स्थिति को लेकर उत्पन्न भ्रम के बारे में पूछने पर सिंघवी ने कहा कि यह बिल्कुल स्पष्ट है कि न ही प्रकृति और न ही राजनीति, न ही राजनीतिक दल, रिक्तता/खालीपन को बर्दाश्त करते हैं या उसकी अनुमति देते हैं। 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा