लाइव न्यूज़ :

बोले अमित शाह-कांग्रेस ने 70 सालों तक शासन किया, लेकिन देश की सुरक्षा पर नहीं दिया ध्यान

By भाषा | Updated: November 16, 2018 20:33 IST

मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए 28 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए बुंदेलखंड के सागर जिले की 8 सीटों के लिए पार्टी का प्रचार करने यहां आये शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा सुदृढ़ की और दुनिया में देश का सम्मान बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।

Open in App

देश की सीमाओं की सुरक्षा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जब भारत में 70 साल तक शासन किया, तब देश की सुरक्षा के बारे में ध्यान नहीं दिया।

मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए 28 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए बुंदेलखंड के सागर जिले की 8 सीटों के लिए पार्टी का प्रचार करने यहां आये शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा सुदृढ़ की और दुनिया में देश का सम्मान बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब कांग्रेस (केन्द्र में) सत्ता में थी और मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब पाकिस्तानी आतंकवादी हमारे देश में घुस जाते थे, बम धमाके करते थे और वापस अपने देश लौट जाते थे।’’ 

शाह ने कहा कि ‘‘जम्मू-कश्मीर के उरी में वर्ष 2016 में हुए आतंकवादी हमले में 18 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद पूरे देश में आक्रोश था। लेकिन तब मौनी बाबा (मनमोहन सिंह) की सरकार नहीं थी। उस समय हमारी (भाजपा नीत) सरकार थी। प्रधानमंत्री मोदी ने सर्जिकल हमले का आदेश दिया और हमारी सेना पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारकर बदला लेकर आई।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘पहले दुनिया में अमेरिका और इस्राइल ही ऐसे दो देश थे, जो सर्जिकल स्ट्राइक से जवानों की शहादत का बदला लेते थे, अब प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार ने उसमें तीसरा नाम भारत का जोड़ दिया है।’’ 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘कांग्रेस जब सत्ता में थी, तब उसने 70 साल तक देश की सुरक्षा के बारे में ध्यान नहीं दिया। तब वह केवल अपने वोट बैंक के बारे में चिंता करती रही। लेकिन हमें देश की सुरक्षा की चिंता है। हम भाजपा के कार्यकर्ताओं को देश की सुरक्षा अपनी जान से भी प्यारी है।’’ 

शाह ने कहा, ‘‘कांग्रेस में अगर किसी को पार्टी अध्यक्ष या प्रधानमंत्री बनना है, तो इसके लिए नेहरू-गांधी परिवार में जन्म लेना जरूरी है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी में कोई भी गरीब व्यक्ति इन शीर्ष पदों पर पहुंच सकता है। भाजपा और कांग्रेस में यही अंतर है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘चाय बेचने वाले गरीब के घर जन्म लेने वाले मोदी प्रधानमंत्री हैं। गरीब किसान के घर जन्मे शिवराज सिंह चौहान पिछले 15 वर्षों से प्रदेश को विकसित बनाने का काम कर रहे हैं।’’ 

शाह ने कहा, ‘‘भाजपा में काम करने के लिए और आगे बढ़ने के लिए किसी को एक निश्चित परिवार में जन्म लेने की जरूरत नहीं है।’’ कांग्रेस द्वारा मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री पद का चेहरा पेश नहीं करने पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम जानना चाहते हैं कि मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव में विपक्षी दल का सेनापति कौन है?’’ 

शाह ने कहा, ‘‘कांग्रेस केवल एक राजा (दिग्विजय सिंह), एक महाराजा (ज्योतिरादित्य सिंधिया) एवं एक उद्योगपति (कमलनाथ) को लेकर चुनाव लड़ने चली है। हमारे सेनापति शिवराज सिंह चौहान हैं, जिन्होंने 15 सालों में प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को सबसे अधिक पिछड़ा राज्य बना दिया था। लेकिन मैं आज गर्व से कहता हूं कि शिवराज सिंह ने इसे विकसित राज्य बना दिया।’’ शाह ने कहा, ‘‘महाराजा (सिंधिया) पूछते हैं कि मोदी ने मध्यप्रदेश के लिए क्या किया, लेकिन यह नहीं जानते कि राज्य अब कितना बदल गया है। यह इसलिए क्योंकि वह अपने ग्वालियर के महल से बाहर कदम नहीं रखते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह (सिंधिया) नहीं जानते की गरीब परिवारों को क्या-क्या लाभ हुआ है। मैं कांग्रेस अध्यक्ष (राहुल गांधी) से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने तब मध्यप्रदेश को क्या दिया, जब उनकी यूपीए सरकार 10 साल तक केन्द्र में थी।’’

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा