लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, इन्हें बनाया गया है उम्मीदवार

By अनुराग आनंद | Updated: September 27, 2020 16:47 IST

अभी मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में चार और सीटों पर कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों के ऐलान होने बाकी हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देदूसरी लिस्ट में जौरा विधानसभा से पंकज उपाध्याय, सुमावली से अजब कुशवाहा,ग्वालियर पूर्व से सतिश सिकरवार पर कांग्रेस ने भरोसा किया है। पोहरी से हरिवल्लभ शुक्ला, मुंगावली से कन्हैयालाल लोधी, सुरखी से पारूल साहू, मांधाता विधानसभा से उत्तम राज सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।इसके पहले भी कांग्रेस ने अपने 15 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। 

नई दिल्ली: कांग्रेस ने मध्य प्रदेशउपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। मिल कांग्रेस की तरफ से जारी लिस्ट में इस बार 9 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। 

मिल रही जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में ज्यादातर दूसरे दल से आए लोगों पर पार्टी ने भरोसा जताया है। अभी प्रदेश के चार और सीटों पर कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों के ऐलान होने बाकी हैं। 

बता दें कि दूसरी लिस्ट में जौरा विधानसभा से पंकज उपाध्याय, सुमावली से अजब कुशवाहा,ग्वालियर पूर्व से सतिश सिकरवार, पोहरी से हरिवल्लभ शुक्ला, मुंगावली से कन्हैयालाल लोधी, सुरखी से पारूल साहू, मांधाता विधानसभा से उत्तम राज सिंह, बदनावर से अभिषेक सिंह टिंकू और सुवासरा से राकेश पाटीदार को कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। 

अभी जिन चार सीटों पर कांग्रेस द्वारा नाम आने हैं उनमें मेहगांव, मुरैना, बदनावर और बड़ा मल्हार है। इसके पहले भी कांग्रेस ने अपने 15 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। 

आपको बता दें कि सीटों को लेकर हमेशा पहले घोषणा करने वाली भाजपा पार्टी इस बार कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम आने का इंतजार कर रही थी। जल्द ही भाजपा भी उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी कर सकती है।   

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसउपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा