लाइव न्यूज़ :

Video: कांग्रेस के बागी विधायक विश्वेंद्र सिंह ने कहा- गीदड़ भभकियों से मैं डरने वाला नही हूं, लोकतंत्र का गला घोंट रही है गहलोत सरकार

By भाषा | Updated: July 21, 2020 04:54 IST

कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि परसों तक मैं उनका कैबिनेट मंत्री था और आज मुझ पर एसओजी, एसीबी के केस लगा दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के बागी विधायक विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि हमने कोई बेईमानी नहीं की। बेबाकी से बोलने वाला आदमी हूं, बेबाकी से बोलता रहूंगा।विधायक विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि हमने केवल नेतृत्व बदलने की मांग हुई थी जो अब भी वही है।राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सचिन पायलट के खिलाफ गरिमा को गिराने वाले बयान दे रहे हैं।

जयपुर: पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सोमवार को आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। सिंह ने अपने बयान का एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा है, ‘'जिस तरीके से राजस्थान की सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है वह किसी से छुपी हुई बात नहीं।

परसों तक मैं उनका कैबिनेट मंत्री था और आज मुझ पर एसओजी, एसीबी के केस लगा दिए गए हैं।'’ सिंह ने आगे कहा, ‘'इन केसों का क्या अर्थ निकलता है, हमने कोई बेईमानी नहीं की। बेबाकी से बोलने वाला आदमी हूं, बेबाकी से बोलता रहूंगा। हमने पार्टी के खिलाफ कोई काम नहीं किया, न ही कर रहे हैं। केवल नेतृत्व बदलने की मांग हुई थी जो अब भी वही है।'’

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने सिंह को अशोक गहलोत सरकार को गिराने की साजिश में शामिल होने के आरोप में पद से बर्खास्त कर दिया। सिंह व गुड़ा मालानी से विधायक हेमाराम चौधरी का वीडियो पायलट के प्रवक्ता के व्हाटसऐप ग्रुप में शेयर किया गया। चौधरी ने अपने बयान में कहा है कि पायलट के बारे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान से उन्हें आघात लगा है।

चौधरी के अनुसार गहलोत को अपने बौखलाहट भरे बयानों के लिए राजस्थान की जनता से माफी मांगनी चाहिए। वहीं भाजपा नेता व विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहे पायलट व प्रतिपक्ष के नेताओं के लिए जिस प्रकार की अमर्यादित व असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं वो मुख्यमंत्री के पद की गरिमा को गिराने वाला है। 

टॅग्स :राजस्थानकांग्रेससचिन पायलटअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा