लाइव न्यूज़ :

राहुल को 'मसखरा राजकुमार' पर कांग्रेस का पलटवार, 'मोदी सल्तनत के दरबारी विदूषक' बनने को बेताब हैं जेटली

By भाषा | Updated: September 21, 2018 01:20 IST

कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि वित्त मंत्री को विपक्ष के बारे में ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने की बजाय असल मुद्दों पर जवाब देना चाहिए। 

Open in App

नई दिल्ली, 21 सितंबर: वित मंत्री अरुण जेटली द्वारा राहुल गांधी को ‘‘मसखरा राजकुमार’’ बताए जाने पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि जेटली ‘मोदी सल्तनत के दरबारी विदूषक’ बने रहने के लिए बेताब हैं।पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि वित्त मंत्री को विपक्ष के बारे में ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने की बजाय असल मुद्दों पर जवाब देना चाहिए। दरअसल, जेटली ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुये उन्हें ‘‘मसखरा राजकुमार’’ बताया और कहा कि वह मोदी सरकार द्वारा 15 उद्योगपतियों का 2.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने के बारे में ‘‘झूठ’’ बोल रहे हैं। राहुल गांधी अपनी रैलियों में लगातार मोदी सरकार पर इस तरह के हमले कर रहे हैं।  जेटली ने अपने फेसगुक ब्लॉग में राहुल गांधी के इस तरह के आरोपों का जवाब देते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने किसी भी कर्जदार का एक रुपया भी माफ नहीं किया है।वित्त मंत्री के हमले पर पलटवार करते हुए सुरजेवाला ने एक बयान में कहा, ‘‘जेटली ‘मोदी सल्तनत के दरबारी विदूषक’ बने रहने के लिए बेताब हैं। अभ्रद भाषा बोलना और ध्यान भटकाने का प्रयास हो रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अपशब्दों के आवरण में छिपने की बजाय वित्त मंत्री को राजनीतिक रूप से प्रासंगिक मुद्दों पर सवालों के जवाब देने चाहिए।’’ सुरजेवाला ने सवाल किया, ‘‘जब राफेल मामले में घिर गए और फंस गए तो अपशब्दों के पीछे क्यों छिपना? कुछ सांठगांठ वाले उद्योगपतियों को 30 हजार करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाने के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स को दरकिनार क्यों किया?’’  कांग्रेस नेता ने पूछा, ‘‘126 राफेल विमानों की बजाय 36 विमान खरीदकर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता क्यों किया गया।’’

टॅग्स :कांग्रेसअरुण जेटलीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा