लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी के जबाब में क्या महाराष्ट्र भाजपा को झटका देगी महाअघाड़ी सरकार, बीजेपी के 15 विधायक तीनों दलों के नेताओं के संपर्क में...

By शीलेष शर्मा | Updated: March 3, 2021 19:16 IST

कांग्रेस सूत्रों ने दावा किया कि 15 से अधिक भाजपा के असंतुष्ट विधायक अलग-अलग तीनों दलों के नेताओं के संपर्क में हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देविधायकों को इंतज़ार करने को कहा गया है और उचित समय पर तीनों दल मिल कर निर्णय करेंगे। सरकार में शामिल दलों के बीच कोई मतभेद पैदा न हों।सरकारी तंत्र का उपयोग कर भाजपा ने ऑपरेशन कमल चलाया।

नई दिल्लीः पुडुचेरी, गोवा, मध्य प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों में सरकारी तंत्र का उपयोग कर भाजपा ने ऑपरेशन कमल चलाया।

महाराष्ट्र की महाअघाड़ी सरकार उस रास्ते पर चल कर भाजपा के असंतुष्ट विधायकों को सरकार में शामिल तीनों दल कांग्रेस, राकांपा और शिव सेना ऐसे विधायकों को लेने को फ़िलहाल तैयार नहीं हो रही है। कांग्रेस सूत्रों ने दावा किया कि 15 से अधिक भाजपा के असंतुष्ट विधायक अलग-अलग तीनों दलों के नेताओं के संपर्क में हैं। 

पुडुचेरी के प्रभारी और महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता संजय दत्त ने साफ़ किया कि यह सही है कि भाजपा के तमाम नेता इन दलों में लौटने को तैयार हैं परंतु महाअघाड़ी की सरकार आसानी से चल रही है ,उसके सामने ऐसा कोई संकट नहीं है कि उसे तोड़ फोड़ की ज़रूरत हो।

यही कारण है कि इन विधायकों को इंतज़ार करने को कहा गया है और उचित समय पर तीनों दल मिल कर निर्णय करेंगे। हालांकि तीनों दलों ने यह फ़ैसला कर लिया हैं कि भाजपा छोड़ कर जो विधायक जिस दल में शामिल होगा उप चुनाव में वह सीट उसी दल के लिये छोड़ी जायेगी ताकि सरकार में शामिल दलों के बीच कोई मतभेद पैदा न हों।

पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पुडुचेरी सहित अन्य राज्यों में भाजपा द्वारा पैसा, ईडी, सीबीआई और आयकर विभागों की मदद से विधायकों की खरीद फ़रोख़्त की गयी उसका बदला लेना चाहती है,भले ही उसका तरीका भाजपा से अलग हो। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीकांग्रेसउद्धव ठाकरे सरकारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारपुडुचेरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा