मध्य प्रदेश उपचुनाव में जीतने पर राहुल गांधी ने किया ट्वीट, कहा- घमंड व कुशासन की हार

By IANS | Published: March 1, 2018 06:41 PM2018-03-01T18:41:54+5:302018-03-01T18:52:00+5:30

राहुल ने ट्वीट कर कहा, "मैं मुंगावली और कोलारस में हमारी शानदार जीत के लिए मध्य प्रदेश के जागरूक लोगों, मतदाताओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं।"

congress president rahul gandhi tweeted after congress wins mp by election kolaras mungaoli | मध्य प्रदेश उपचुनाव में जीतने पर राहुल गांधी ने किया ट्वीट, कहा- घमंड व कुशासन की हार

मध्य प्रदेश उपचुनाव में जीतने पर राहुल गांधी ने किया ट्वीट, कहा- घमंड व कुशासन की हार

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मुंगावली और कोलारस विधानसभा उप चुनाव में पार्टी की जीत पर गुरुवार को कहा कि यह 'घमंड और कुशासन की हार है' और 'निकट भविष्य में बदलाव' का संकेत है। राहुल ने ट्वीट कर कहा, "मैं मुंगावली और कोलारस में हमारी शानदार जीत के लिए मध्य प्रदेश के जागरूक लोगों, मतदाताओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं।"




उन्होंने कहा, "यह घमंड और कुशासन की हार और उम्मीद की जीत है। इससे पहले राजस्थान और अब मध्य प्रदेश के परिणाम ने यह साबित किया कि निकट भविष्य में बदलाव होने वाले हैं।"

मध्य प्रदेश में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। इन दोनों सीटों पर हुई हार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अगुवाई वाली भाजपा सरकार के लिए करारा झटका माना जा रहा है।

Web Title: congress president rahul gandhi tweeted after congress wins mp by election kolaras mungaoli

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे