Video: भागवत के बयान पर राहुल का पलटवार, कहा- तिरंगे और भारतियों का अपमान है ये, शर्म करे RSS

By पल्लवी कुमारी | Published: February 12, 2018 12:05 PM2018-02-12T12:05:09+5:302018-02-12T17:04:44+5:30

मोहन राव भागवत ने रविवार( 11 फरवरी) को कहा था कि छह महीने में मिलिट्री जितनी सेना तैयार करती है, संघ वह सिर्फ तीन दिन में करके दिखा सकता है।

Congress President Rahul Gandhi hits on RSS chief Mohan Bhagwat says Shame on Bhagwat on remark on Army | Video: भागवत के बयान पर राहुल का पलटवार, कहा- तिरंगे और भारतियों का अपमान है ये, शर्म करे RSS

Video: भागवत के बयान पर राहुल का पलटवार, कहा- तिरंगे और भारतियों का अपमान है ये, शर्म करे RSS

नई दिल्ली, 12 फरवरी.  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत के सेना वाले बयान पर अब राजनीति होने लगी है।  कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने मोहन राव भागवत के सेना वाले बयान को उसे हर भारतीय और तिरंगे का अपमान बताया है। राहुल ने कांग्रेस के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि RSS चीफ मोहन भागवत का यह बयान भारतियों के लिए अपमान है। खासकर उनके लिए जो अपने देश के लिए शहीद हो जाते हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि यह हमारे तिरंगे का भी अपमान है, जिन्‍होंने हमारे देश के लिए अपनी जान न्‍योछावर कर दी। उन्‍होंने यह भी कहा कि हमारे शहीदों और सेना का अपमान करने के लिए मोहन भागवत को शर्म आनी चाहिए। हालांकि बयान पर बढ़ते विवाद के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने कहा है कि मीडिया उनके भाषण को गलत तरीके से पेश कर रही है। मोहन भागवत ने अपने बयान में ऐसा कुछ भी नहीं कहा था, जिससे कि भारतीय और देश की सेना का अपमान हो। 



गौरतलब है कि मोहन राव भागवत ने छह दिवसीय मुजफ्फरपुर यात्रा के अंतिम दिन रविवार( 11 फरवरी) को कहा था कि छह महीने में  मिलिट्री जितनी सेना तैयार करती है, संघ वह सिर्फ तीन दिन में करके दिखा सकता है। देश का संविधान इसकी इजाजत दे तो संघ ऐसा करके दिखा सकता है। देश को कभी अगर फोर्स की जरूरत पड़ी तो संघ तीन दिन में सेना तैयार कर देगा। उन्होंने यह भी कहा था कि संघ मिलिट्री संगठन नहीं है। यह एक पारिवारिक संगठन है, लेकिन संघ में सेना जैसा ही अनुशासन है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक देश की रक्षा के लिए हंसते-हंसते बलिदान देने को तैयार रहते हैं। 

वीडियो में देखें मोहन भागवत ने क्या कहा था

Web Title: Congress President Rahul Gandhi hits on RSS chief Mohan Bhagwat says Shame on Bhagwat on remark on Army

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे