लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी दो दिन के कर्नाटक दौरे पर, राजीव गांधी राजनीतिक संस्थान का उद्घाटन करेंगे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 18, 2018 23:16 IST

अपने तीसरे दौरे के दौरान राहुल गांधी उडिपी, दक्षिण कन्नड़, चिकमंगलूर और हासन जिलों का दौरा करेंगे और कई सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे।

Open in App

बेंगलुरू, 18 मार्च। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार से तटीय कर्नाटक का दो दिवसीय दौरा शुरू करेंगे। कांग्रेस नेता एम. रामचंद्रप्पा ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद कर्नाटक के अपने तीसरे दौरे के दौरान राहुल गांधी उडिपी, दक्षिण कन्नड़, चिकमंगलूर और हासन जिलों का दौरा करेंगे और कई सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि राहुल इस दौरे के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वह उडिपी में राजीव गांधी राजनीतिक संस्थान का उद्घाटन भी करेंगे, जिसकी स्थापना उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर की गई है। राहुल इन चार जिलों में मंदिरों, दरगाहों और चर्चो में भी जाएंगे।

इस क्षेत्र को बीजेपी का मजबूत गढ़ माना  जाता है। सांप्रदायिक तौर पर भी यह क्षेत्र काफी संवेदनशील समझा जाता है। इससे पहले आंध्र प्रदेश से सटे कर्नाटक और महाराष्ट्र-कर्नाटक के सीमावर्ती इलाकों में राहुल का दौरा काफी प्रभावी रहा है। इसलिए इस दौरे से भी पार्टी में एक नई आस जगी है। 

अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी चिकमंगलूर स्थित श्रृंगेरी मठ का भी दौरा कर शृंगेरी पीठ के प्रमुख से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि  इंदिरा गांधी 1977 में इमरजेंसी के बाद 1978 के लोकसभा चुनाव में चिकमंगलूर से ही चुनकर लोकसभा पहुंची थीं।

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा