लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस संगठन में हो रहे बदलाव, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर घमासान, महाराष्ट्र में भी रार

By शीलेष शर्मा | Updated: January 2, 2021 19:27 IST

तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए 32 उपाध्यक्ष, 57 महासचिव और 104 सचिव नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही, पार्टी ने कार्यकारी समिति के सदस्य और 32 जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने तमिलनाडु के लिए समितियां गठित कीं, कई पदाधिकारी नियुक्त किए।तमिलनाडु में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है।कांग्रेस के द्रमुक की अगुवाई वाले गठबंधन में शामिल होकर चुनाव लड़ने की संभावना है।

नई दिल्लीः कांग्रेस संगठन में केंद्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक किए जा रहे बदलावों के बावजूद सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

पार्टी के ग्रुप 23 में शामिल नेता, जहां संगठन में चुनाव करा कर पदों को भरने की माँग पर अड़े हैं तो पार्टी नेतृत्व प्रदेशों में विभिन्न पदों पर मनोनीत करने का सिलसिला जारी रखे हुए है। इसी क्रम में आज पार्टी की तमिलनाडु इकाई का पुनर्गठन कर दिया गया।

हालांकि तमिलनाडु में पार्टी का कोई भारी जनाधार नहीं है, लेकिन दक्षिण के केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर घमासान मचा हुआ है। केरल जहाँ से राहुल गांधी स्वयं सांसद हैं, वहाँ पार्टी के नेता मुल्लापल्ली रामचंद्रन की जगह किसी दूसरे नेता को प्रदेश अध्यक्ष चाहते हैं।

लेकिन पार्टी आलाकमान ने साफ़ कर दिया है कि मुल्लापल्ली रामचंद्रन को नही हटाया जायेगा। राज्य के प्रभारी तारिक़ अनवर ने इसकी पुष्टि की। तेलंगाना में कांग्रेस नये अध्यक्ष की नियुक्ति के सवाल पर टूट की कगार पर है।

दरअसल केसी वेणुगोपाल रेवंत रेड्डी को अध्यक्ष बनाये जाने की वकालत कर रहे हैं ,उत्तम रेड्डी के इस्तीफ़े के बाद से तेलंगाना कांग्रेस के नेता दिल्ली में चक्कर लगा रहे हैं ताकि रेवंत रेड्डी की नियुक्ति को रोका जा सके। इन नेताओं का आरोप है कि रेवंत रेड्डी चंद्र बाबू नायडू के निकट हैं और उन्ही के इशारे पर काम करते हैं।

सूत्र बताते हैं कि इन नेताओं ने आलाकमान को साफ़ कर दिया है कि रेवंत रेड्डी को अध्यक्ष बनाया गया तो पार्टी में टूट हो जायेगी। महाराष्ट्र में प्रदेश इकाई को लेकर चर्चा जारी है लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं हो सका है।

पार्टी में नये प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जिन नामों पर विचार चल  रहा है उनमें राजीव सातव, यशोमति ठाकुर, सुनील केदार और पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अमित देशमुख के नाम शामिल हैं ,चूँकि राहुल महाराष्ट्र की ज़िम्मेदारी किसी नौजवान चेहरे को सौंपना चाहते है अतः  इन नामों को गंभीरता से लिया जा रहा है। 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीप्रियंका गांधीराहुल गांधीतमिलनाडुकेरलआंध्र प्रदेशतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा