लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election 2020: कर्नाटक से कांग्रेस प्रत्याशी होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी ने मुहर लगाई

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 5, 2020 14:40 IST

कांग्रेस के 68 विधायक हैं और वह एक सीट पर आसानी से जीत हासिल कर सकती है। पार्टी के कई नेता दौड़ में थे।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना उम्मीदवार बनाया है।चुनाव आयोग के अनुसार मतदान 19 जून को है। भाजपा दो सीट जीत सकती है।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने कर्नाटक में राज्यसभा प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना उम्मीदवार बनाया है। कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों पर मतदान होना है। चुनाव आयोग के अनुसार मतदान 19 जून को है। भाजपा दो सीट जीत सकती है।

कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव के लिए शुक्रवार के अपना उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उम्मीदवारी के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री खड़गे के नाम को स्वीकृति प्रदान की।

खड़गे पिछली लोकसभा में कांग्रेस के सदन में नेता थे। वह 2019 में लोकसभा चुनाव हार गए थे। कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होना है। कांग्रेस के दो मौजूदा राज्यसभा सदस्यों एमवी राजीव गौड़ा और बीके हरिप्रसाद का कार्यकाल 25 जून को पूरा हो रहा है। इसके साथ ही भाजपा के प्रभाकर कोरे और जनता दल (सेक्युलर) के कुपेंद्र रेड्डी का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है। इस चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तिथि नौ जून है। कर्नाटक में कांग्रेस के विभिन्न सरकारों में मंत्री रह चुके 77 वर्षीय खड़गे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधानसभा नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

उनके पुत्र प्रियंक खड़गे वर्तमान में विधायक हैं। राज्य विधानसभा के मौजूदा संख्या बल के आधार पर कांग्रेस को चार में से सिर्फ एक सीट मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस के पास 68 विधायक हैं। भाजपा के खाते में दो सीटें जाना तय माना जा रहा है। उसके पास 117 विधायक हैं। चौथी सीट के लिए चुनाव की संभावना है।

अगर कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) साझा उम्मीदवार खड़ा करते हैं तो चौथी सीटें उनके खाते में आ सकती है। जनता दल (सेक्युलर) के विधायकों की संख्या 34 है। ऐसी अटकलें हैं कि अगर जनता दल (सेक्युलर) अपने शीर्ष नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा को उम्मीदवार घोषित करता है तो कांग्रेस अपने अतिरिक्त वोटों के साथ समर्थन दे सकती है और बदले में विधान परिषद चुनाव में उसका सहयोग ले सकती है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं हुआ है। 

इनपुट भाषा

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीसंसदभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा