लाइव न्यूज़ :

राशन लेने आई महिला से कांग्रेस विधायक ने पूछा, कौन अच्छा है मोदी या गहलोत, जवाब मिलते ही भन्ना गया माथा

By भाषा | Updated: April 20, 2020 12:42 IST

राजस्थानः यह कथित वीडियो 17 अप्रैल को सोणियाना गांव में राशन किट वितरण कार्यक्रम का बताया जा रहा है। विपक्ष के नेताओं ने इसकी आलोचना की है। वीडियो में विधायक एक महिला से यह पूछते सुनाई दे रहे हैं कि कौन अच्छा है, मोदी या गहलोत?

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में कांग्रेस के एक विधायक का कथित वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो चित्तौड़गढ़ जिले में बेगूं से विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी का है।

जयपुर: राजस्थान में कांग्रेस के एक विधायक का कथित वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह राशन किट वितरण से पहले एक महिला से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में से किसी एक को चुनने को कह रहे हैं। यह वीडियो चित्तौड़गढ़ जिले में बेगूं से विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी का है।यह कथित वीडियो 17 अप्रैल को सोणियाना गांव में राशन किट वितरण कार्यक्रम का बताया जा रहा है। विपक्ष के नेताओं ने इसकी आलोचना की है। वीडियो में विधायक एक महिला से यह पूछते सुनाई दे रहे हैं कि कौन अच्छा है, मोदी या गहलोत?वहां मौजूद महिला जब मोदी का नाम लेती है तो विधायक कहते हैं, “वो दीया वाला मोदी .. बताओ कौन अच्छा...क्या कह रहे हो मोदी, तो फिर दीया जलाओ राशन छोड़ जाओ।’' इस वीडियो और इससे जुड़े विवाद के बारे में विधायक की टिप्पणी नहीं मिल सकी है। भाजपा नेताओं ने इसको लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने सोशल मीडिया पर इसका जिक्र करते हुए लिखा है, ‘‘राज्य की कांग्रेस सरकार और उसके जनप्रतिनिधि राहत कार्यों में कैसे भेदभाव करते हैं, यह एक झलक है।'’ पूनिया के अनुसार, “आपको राशन चाहिए तो मुख्यमंत्री को महान बताना पड़ेगा, लेकिन लोगों के दिलों में तो कर्मयोगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही रहेंगे।'’वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी इस घटना को लेकर विधायक और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए इसे शर्मसार करने वाली घटना बताया है। 

 

 

टॅग्स :कांग्रेसराजस्थानअशोक गहलोतनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा