लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को गुजरात में लगा बड़ा झटका, इस विधायक ने थामा BJP का दामन

By ज्ञानेश चौहान | Published: March 8, 2019 05:30 PM2019-03-08T17:30:33+5:302019-03-08T17:43:28+5:30

जूनागढ़ जिले की माणावदर सीट से चार बार से विधायक चावड़ा को अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) का प्रभावशाली नेता माना जाता है। वह अहीर समुदाय से आते हैं।

Congress MLA Jawahar Chavda who had submitted resignation to the assembly speaker earlier today, joins BJP in Gandhinagar | लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को गुजरात में लगा बड़ा झटका, इस विधायक ने थामा BJP का दामन

कांग्रेस विधायक जवाहर चावड़ा शुक्रवार को गांधीनगर में भाजपा में शामिल हो गए (Photo Credit: ANI)

गुजरात में कांग्रेस विधायक जवाहर चावड़ा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। शुक्रवार को चावड़ा ने विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी को अपना स्तीफा सौंप दिया। इसके बाद वे शुक्रवार को ही गांधीनगर में भाजपा में शामिल हो गए।


जूनागढ़ जिले की माणावदर सीट से चार बार से विधायक चावड़ा को अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) का प्रभावशाली नेता माना जाता है। वह अहीर समुदाय से आते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि, "चावड़ा ने माणावदर सीट से इस्तीफा दे दिया है। वे त्यागपत्र सौंपने मेरे आवास पर आए थे। मैंने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कोई कारण नहीं बताया। चावड़ा आज से विधायक नहीं हैं।"



चावड़ा ने माणावदर सीट पर 1990, 2007, 2012 और 2017 में जीत दर्ज की थी। वह बीते कुछ महीनों में सदन से इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के तीसरे विधायक हैं। पिछले साल जुलाई में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक कुवंरजी बावलिया ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था और वह भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बन गए थे।

मेहसाणा की उन्झा सीट से पहली बार विधायक बनीं आशा पटेल भी पिछले महीने कांग्रेस और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गई थीं।

(भाषा एजेंसी से इनपुट)

Web Title: Congress MLA Jawahar Chavda who had submitted resignation to the assembly speaker earlier today, joins BJP in Gandhinagar

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे