लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक ने कहा- दिग्विजय सिंह से बड़ा हिन्दूवादी नेता पूरी BJP में नहीं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 27, 2019 05:21 IST

अकील ने कहा कि भाजपा तो इस बार भोपाल में मुंगेरीलाल के सपने देख रही है. उन्होंने कहा कि दिग्विजय के खिलाफ भाजपा में कोई चेहरा नहीं है, इस वजह उनके तोते उड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि इस बार इस सीट पर भाजपा को जीत नहीं मिल रही है.

Open in App

मध्यप्रदेश के मंत्री और कांग्रेस विधायक आरिफ अकील ने कहा कि दिग्विजय सिंह से बड़ा हिन्दूवादी नेता पूरी भाजपा में नहीं है. अकील ने कहा कि दिग्विजय के लिए मैं अपनी जान भी दे सकता हूं. मंत्री अकील मंगलवार को सीहोर जिला मुख्यालय दिग्विजय सिंह के चुनाव की रणनीति के तहत जायजा लेने पहुंचे थे. यहां पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा की और कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार में जुटने को कहा. 

अकील ने कहा कि भाजपा तो इस बार भोपाल में मुंगेरीलाल के सपने देख रही है. उन्होंने कहा कि दिग्विजय के खिलाफ भाजपा में कोई चेहरा नहीं है, इस वजह उनके तोते उड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि इस बार इस सीट पर भाजपा को जीत नहीं मिल रही है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह के खिलाफ खुद नरेन्द्र मोदी या फिर अमित शाह को भोपाल से चुनाव लड़ना चाहिए, उन्हें भी हार का सामना करना पड़ेगा.

यहां उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से मंत्री आरिफ अकील, पी.सी.शर्मा और विधायक आरिफ मसूद सहित कांग्रेस नेताओं ने सक्रियता बढ़ा दी है. इसके अलावा दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धनसिंह खुद भोपाल में सक्रिय हो गए हैं.

संजर का भी मुकाबला नहीं कर पाएंगे दिग्विजय

केन्द्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि भोपाल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे दिग्विजय सिंह वर्तमान सांसद आलोक संजर से भी नहीं जीत पाएंगे. उमाभारती ने आज ट्वीट कर कहा कि मैंने देखा कि दिग्विजय सिंह मोदी को चुनौती दे रहे हैं. यह बात हास्यापद है. वह जब मुख्यमंत्री थे तब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह सतना से बसपा के कुशवाह से हारे थे, फिर उसके बाद होशंगाबाद से भाजपा के सरताज सिंह से चुनाव हारे थे. जब दिग्विजय सिंह और अर्जुन सिंह मिलकर के कुशवाह और सरताज का मुकाबला नहीं कर पाए तो यहां आलोक संजर का मुकाबला दिगिवजय कैसे कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि दिग्विजय को हराने के लिए पार्टी को किसी को भेजने की जरुरत नहीं है. भोपाल सीट पर तो भाजपा का साधारण कार्यकर्ता ही काफी है.

विज्ञापन के माध्यम से की नर्मदा यात्रा

राज्य के नगरीय निकाय मंत्री और दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह ने आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने वास्तविक रुप से पैदल चलकर नर्मदा की यात्रा की है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विज्ञापनों के माध्यम से यह यात्रा पूरी की है. सिंह ने कहा कि भोपाल से भाजपा किसे टिकट देगी, यह भाजपा का मामला है, मगर यह सच है कि हम उसका पूरी ताकत के साथ मुकाबला करेंगे. 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव मैदान में कोई किसी का पिता या बेटा नहीं होता, बल्कि प्रत्याशी होता है. हम सब कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और कांग्रेस की जीत के लिए मैदान में हैं. उन्होंने कहा कि जब कोई राष्ट्रीय स्तर का नेता किसी सीट से मैदान में होता है तो कई सीटों और समीकरणों को वह प्रभावित करता है. यही वजह है कि भाजपा नेता दिग्विजय सिंह के भोपाल से मैदान में उतारने जाने के बाद से अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, उनकी बयानबाजी से कोई फर्क नहीं पड़ता है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिग्विजय सिंहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदर एक बार फिर शुरू हो गया है 'एकला चलो' की रणनीति पर गंभीर मंथन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा