लाइव न्यूज़ :

तिहाड़ पहुंचे कांग्रेस नेता अहमद पटेल और आनंद शर्मा, कर्नाटक के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2019 15:49 IST

सूत्रों के मुताबिक पटेल और शर्मा की शिवकुमार के साथ इस मुलाकात के दौरान डीके सुरेश भी मौजूद थे जो पार्टी सांसद और शिवकुमार के भाई भी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमाना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिवकुमार की सेहत के बारे में जानकारी ली।शिवकुमार से मुलाकात की जो धनशोधन के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और आनंद शर्मा ने बृहस्पतिवार को तिहाड़ जेल पहुंचकर कर्नाटक के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात की और कहा कि उनके साथ जो हो रहा है वो अनुचित है।

शिवकुमार धनशोधन के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में हैं। पटेल और शर्मा की शिवकुमार के साथ इस मुलाकात के दौरान डीके सुरेश भी मौजूद थे जो पार्टी सांसद और शिवकुमार के भाई भी हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिवकुमार की सेहत के बारे में जानकारी ली और उनके प्रति एकजुटता प्रकट की। मुलाकात के बाद शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने उनकी खैरियत पूछी। हमारा मानना है कि उनके साथ जो किया गया है वह ठीक नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह निजी आजादी, उनके स्वास्थ्य और मौलिक अधिकारों का मुद्दा है।

हम आशा करते हैं कि अदालत न्याय करेगी।’’ कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने तिहाड़ पहुंचकर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से मुलाकात की थी जो आईएनक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। 

टॅग्स :इंडियाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा