लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता कर्ण सिंह बोले-राम मंदिर में सीता जी की भी हो प्रमुख मूर्ति, भव्य शिवलिंग हो, श्रीराम ने शिवजी की उपासना की थी

By भाषा | Updated: July 28, 2020 15:52 IST

प्रमुख मूर्तियां श्रीराम और सीता जी दोनों की होनी चाहिए। अकेले श्रीराम जी पूजा की अधूरी रह जाती है। अयोध्या में सीता जी के साथ जितना अन्याय हुआ है... क्या उनको फिर से वनवास भेजा जाएगा?’’

Open in App
ठळक मुद्देमेरा दूसरा सुझाव है कि इस मंदिर में एक सुंदर और भव्य शिवलिंग की स्थापना अवश्य होनी चाहिए। सर्वविदित है कि श्रीराम ने लंका पर चढ़ाई से पहले और विजय प्राप्त करने के बाद शिव जी की पूजा की थी। जम्मू-कश्मीर के पूर्व ‘सद्र-ए-रियासत’ ने कहा, ‘‘किसी मित्र ने मुझसे पूछा कि क्या आप वास्तव में रामभक्त हैं?

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्ण सिंह ने मंगलवार को कहा कि अयोध्या में बनने जा रहे राम मंदिर में भगवान राम के साथ ही सीता जी की भी प्रमुख मूर्ति होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह आग्रह भी किया कि मंदिर में एक भव्य शिवलिंग भी स्थापित किया जाना चाहिए, क्योंकि श्रीराम ने शिवजी की उपासना की थी।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘पांच अगस्त को श्रीराम के भव्य मंदिर का जो शिलान्यास होने जा रहा है उस संदर्भ में मेरे कुछ सुझाव हैं। एक तो यह कि प्रमुख मूर्तियां श्रीराम और सीता जी दोनों की होनी चाहिए। अकेले श्रीराम जी पूजा की अधूरी रह जाती है। अयोध्या में सीता जी के साथ जितना अन्याय हुआ है... क्या उनको फिर से वनवास भेजा जाएगा?’’

सिंह ने कहा, ‘‘ मेरा दूसरा सुझाव है कि इस मंदिर में एक सुंदर और भव्य शिवलिंग की स्थापना अवश्य होनी चाहिए। यह सर्वविदित है कि श्रीराम ने लंका पर चढ़ाई से पहले और विजय प्राप्त करने के बाद शिव जी की पूजा की थी। रामेश्वरम में स्थित शिव जी का भव्य मंदिर इस सत्य का स्थायी प्रमाण है।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व ‘सद्र-ए-रियासत’ ने कहा, ‘‘किसी मित्र ने मुझसे पूछा कि क्या आप वास्तव में रामभक्त हैं? मैंने उत्तर दिया कि मैं रघुवंशी हूं, श्रीराम मेरे कुलदेवता हैं जिनका भव्य श्री रघुनाथ मंदिर मेरे पूर्वजों ने जम्मू में बना रखा है। रहा भक्ति का प्रश्न तो मैं उन्हीं (शिव जी) की भक्ति करता हूं जिनकी श्रीराम ने स्वयं पूजा की थी।’’ गौरतलब है कि आगामी पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ‘भूमि पूजन’ कार्यक्रम होने जा रहा है। 

टॅग्स :राम जन्मभूमिउत्तर प्रदेशअयोध्याकांग्रेसनरेंद्र मोदीसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा