बेंगलुरुः कांग्रेस के बागी विधायकों से मिलने पहुंचे दिग्विजय सिंह, धरने पर बैठते ही पुलिस ने लिया हिरासत में

By गुणातीत ओझा | Published: March 18, 2020 08:37 AM2020-03-18T08:37:30+5:302020-03-18T11:17:58+5:30

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह बेंगलुरु के रमाडा होटल में ठहरे कांग्रेस के बागी विधायकों से मिलने पहुंचे थे। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में रह रहे विधायकों से दिग्विजय सिंह को मुलाकात नहीं करने दी गई

congress leader digvijay singh reached bengaluru to meet 21 mlas detained | बेंगलुरुः कांग्रेस के बागी विधायकों से मिलने पहुंचे दिग्विजय सिंह, धरने पर बैठते ही पुलिस ने लिया हिरासत में

बेंगलुरु में बागी कांग्रेस विधायकों से मिलने पहुंचे दिग्विजय सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया

Highlightsबेंगलुरु में बागी कांग्रेस विधायकों से मिलने पहुंचे दिग्विजय सिंह को पुलिस ने हिरासत में लियादिग्विजय सिंह ने कहा कि पुलिस विधायकों से मुलाकात नहीं करने दे रही है और कह रही है कि उनकी सुरक्षा को खतरा है

बेंगलुरुः मध्य प्रदेश में सियासी उठक-पटक के बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दिग्विजय सिंह बेंगलुरु में कांग्रेस के बागी विधायकों से मिलने गए थे। उन्हें होटल में मौजूद बागी विधायकों से मुलाकात नहीं करने दिया। इसके विरोध में वे धरने पर बैठ गए। पुलिस ने कांग्रेस नेता को हिरासत में ले लिया है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बेंगलुरु के रमाडा होटल में ठहरे कांग्रेस के बागी विधायकों से मिलने पहुंचे थे। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में रह रहे विधायकों से दिग्विजय सिंह को मुलाकात नहीं करने दी गई। दिग्विजय ने कहा, 'मैं मध्य प्रदेश से कांग्रेस का राज्यसभा उम्मीदवार हूं। 26 मार्च को वोटिंग होनी है। मेरे विधायकों को यहां रखा गया है। वह मुझसे बात करना चाहते हैं। लेकिन उनके मोबाइल फोन छीन लिए गए हैं।'

कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने कहा कि पुलिस विधायकों से मुलाकात नहीं करने दे रही है और कह रही है कि उनकी सुरक्षा को खतरा है। होटल के बाहर पार्टी समर्थकों के साथ धरने पर बैठे दिग्विजय सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।  

Web Title: congress leader digvijay singh reached bengaluru to meet 21 mlas detained

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे