लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता ने कहा, BJP विधायक राम कदम की जीभ काटने वाले को दिए जाएंगे पांच लाख रुपये

By भाषा | Updated: September 7, 2018 05:41 IST

पूर्वी महाराष्ट्र के बुलढाना में आयोजित एक कार्यक्रम के वीडियो में कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सुबोध साओजी कथित रूप से यह कहते देखे जा सकते हैं कि कदम का बयान विधायक की गरिमा के अनुरूप नहीं है।

Open in App

नागपुर, 07 सितंबरः महाराष्ट्र के एक पूर्व मंत्री ने गुरुवार को कथित तौर पर ऐलान किया कि वह भाजपा विधायक राम कदम की जीभ काट कर लाने वाले को इनाम देंगे। दरअसल, भाजपा विधायक लड़की का अपहरण कर लेने संबंधी अपनी एक कथित टिप्पणी को लेकर विवादों में हैं।

पूर्वी महाराष्ट्र के बुलढाना में आयोजित एक कार्यक्रम के वीडियो में कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सुबोध साओजी कथित रूप से यह कहते देखे जा सकते हैं कि कदम का बयान विधायक की गरिमा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कथित तौर पर कहा, ‘‘... और इसलिए मैं उनकी जीभ काटकर लाने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान करता हूं।’’ बहरहाल, इस संबंध में प्रतिक्रिया के लिए साओजी से संपर्क नहीं हो सका।

इधर, महाराष्ट्र प्रदेश महिला आयोग ने भाजपा विधायक राम कदम को उनकी उस कथित टिप्पणी पर नोटिस जारी कर आठ दिन में जवाब मांगा है जिसमें उन्होंने युवाओं से कहा था कि अगर उनकी पसंद की लड़की उनका प्रस्ताव स्वीकार नहीं करती तब वह उसका ‘अपहरण’ कर लेते। 

विधायक ने अपनी विवादास्पद टिप्पणी पर गुरूवार को माफी मांगी है। यह टिप्पणी उन्होंने सोमवार रात अपने उपनगरीय घाटकोपर विधानसभा क्षेत्र में ‘दही हांडी’ कार्यक्रम के दौरान की थी। प्रदेश महिला आयोग ने विधायक की टिप्पणी को लेकर विभिन्न रिपोर्टो पर स्वत: संज्ञान लेते हुए बुधवार को नोटिस जारी किया था। 

आयोग की अध्यक्ष विजया रत्नाकर ने बताया, ‘‘हमने कदम को नोटिस जारी किया है और आठ दिन की अवधि के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा है।’’ वहीं, कदम ने अपनी उस टिप्पणी के लिए माफी मांगी है जिससे ‘महिलाओं की भावनायें आहत’ हुई हैं। माफी के संबंध में उन्होंने मराठी में ट्वीट किया है। 

उधर, भाजपा की केंद्र और प्रदेश में गठबंधन सहयोगी शिवसेना और महाराष्ट्र में विपक्षी दलों ने कदम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और उनकी तुलना रावण से की है। विपक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जायेगी तो यह मामला प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र के दौरान उठाया जायेगा। हालांकि, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता माधव भंडारी ने कहा कि विधायक द्वारा माफी मांगे जाने के बाद मामला समाप्त हो गया है। 

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा