लाइव न्यूज़ :

कपिल सिब्बल का पीएम मोदी पर आरोप, ये सभी स्वतंत्र संस्थाओं को रिमोट कंट्रोल से चलाने चाहते हैं

By भाषा | Updated: December 9, 2018 05:15 IST

दैनिक जागरण समूह द्वारा आयोजित जागरण मंच पर कपिल सिब्बल ने कहा, ‘‘मोदी सरकार रिमोट कंट्रोल के जरिए देश में हरेक स्वतंत्र संस्थानों को चलाने का प्रयास कर रही है। लेकिन, रिमोट कंट्रोल की बैट्री अब लगभग खत्म हो चुकी है।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। कपिलसिब्बल ने सवाल किया, ‘‘विकास जो अपने पीछे विनाश का निशान छोड़ता है, हमें ऐसा बदलाव नहीं चाहिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार सभी स्वतंत्र संस्थाओं को रिमोट कंट्रोल के जरिए चलाने का प्रयास कर रही है जिसकी बैट्री अब लगभग खत्म हो चुकी है। 

भाजपा नीत सरकार पर देश के स्वतंत्र संस्थानों के शीर्ष पद पर आरएसएस से जुड़े लोगों की नियुक्ति का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह एक खतरनाक प्रवृत्ति है और लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। 

हालांकि, भाजपा की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। 

दैनिक जागरण समूह द्वारा आयोजित जागरण मंच पर सिब्बल ने कहा, ‘‘मोदी सरकार रिमोट कंट्रोल के जरिए देश में हरेक स्वतंत्र संस्थानों को चलाने का प्रयास कर रही है। लेकिन, रिमोट कंट्रोल की बैट्री अब लगभग खत्म हो चुकी है।’’ 

सिब्बल ने सवाल किया, ‘‘विकास जो अपने पीछे विनाश का निशान छोड़ता है, हमें ऐसा बदलाव नहीं चाहिए। मोदी ने अधिकतम शासन और न्यूनतम सरकार का वादा किया था लेकिन हमें क्या मिला।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘सभी बदलाव भविष्य में बेहतरी के लिए होने चाहिए। संविधान को खत्म करने वाला परिवर्तन खतरनाक है।’’

टॅग्स :कपिल सिब्बलनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा