लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस महाराष्ट्र सरकार में शामिल हुई, क्योंकि मुस्लिम भाजपा को सत्ता से बाहर रखने पर जोर दे रहे थे: चव्हाण, वीडियो वायरल

By भाषा | Updated: January 21, 2020 17:21 IST

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने हिंदी में कहा, “राज्य में हमारी (गठबंधन) सरकार है। कांग्रेस ने सरकार में शामिल होने का फैसला इसलिये किया ताकि राज्य को बीते पांच साल (जब भाजपा सत्ता में थी) में हुए नुकसान (के दोहराव) से बचाया जा सके। हमारे मुस्लिम भाइयों ने भी जोर दिया कि हम सबसे बड़े दुश्मन भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए सरकार में शामिल हों।”

Open in App
ठळक मुद्देहमारे मुस्लिम भाइयों ने भी जोर दिया कि हम सबसे बड़े दुश्मन भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए सरकार में शामिल हों।मौजूदा सरकार प्रदेश में है तब तक यहां संशोधित नागरिकता कानून लागू नहीं किया जाएगा।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें वो कथित रूप से यह कहते नजर आ रहे हैं कि उनकी पार्टी शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार में “मुस्लिम समुदाय” के “जोर देने” पर शामिल हुई जिससे भाजपा को सत्ता में वापस आने से रोका जा सके।

लोकनिर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री ने कथित रूप से यह टिप्पणी हाल ही में प्रदेश के मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ हाल में आयोजित एक रैली में की। चव्हाण ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने अपने भाषण में खास तौर पर मुसलमानों का जिक्र नहीं किया है।

चव्हाण ने हिंदी में कहा, “राज्य में हमारी (गठबंधन) सरकार है। कांग्रेस ने सरकार में शामिल होने का फैसला इसलिये किया ताकि राज्य को बीते पांच साल (जब भाजपा सत्ता में थी) में हुए नुकसान (के दोहराव) से बचाया जा सके। हमारे मुस्लिम भाइयों ने भी जोर दिया कि हम सबसे बड़े दुश्मन भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए सरकार में शामिल हों।”

प्रदेश में दिसंबर 2008 से नवंबर 2010 तक मुख्यमंत्री रह चुके चव्हाण ने यह भी कहा कि जब तक मौजूदा सरकार प्रदेश में है तब तक यहां संशोधित नागरिकता कानून लागू नहीं किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश में शिवसेना और राकांपा के साथ महाराष्ट्र विकास आघाडी (एमवीए) का हिस्सा है।

उन्होंने कहा, “धर्मनिरपेक्षता हमारा आधार है। कानून (सीएए) संविधान पर आधारित होना चाहिए।” संपर्क किये जाने पर चव्हाण ने कहा, “मैंने खास तौर पर मुसलमानों का जिक्र नहीं किया। मैंने सिर्फ यह कहा था कि सभी समुदायों ने हमारी पार्टी को सरकार में शामिल होने के लिये कहा।” 

टॅग्स :मुंबईउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनासोनिया गाँधीदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा