लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः अब कांग्रेस करने जा रही है महिलाओं पर फोकस, करेगी ये काम

By भाषा | Updated: September 27, 2018 12:13 IST

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने बताया, 'कांग्रेस अध्यक्ष चाहते हैं कि हमारी चुनावी प्रक्रिया, घोषणापत्र तैयार करने और देश के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों को चिन्हित करने में महिलाओं की पूरी भागीदारी हो।

Open in App

नई दिल्ली, 27 सितंबरः लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने अब महिलाओं को अपने पक्ष में लामबंद करने की योजना बनाई है और इसके लिए वह देश भर में 'महिला अधिकार यात्रा' निकालने साथ 'महिला चौपाल' का भी आयोजन करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा स्वीकृत योजना के तहत पार्टी की महिला इकाई अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने पूरे देश में यात्रा निकालने, चौपाल का आयोजन करने और कई जगहों पर 'नाइट मार्च' निकालने का भी कार्यक्रम तय किया है।

इन कार्यक्रमों के जरिये महिलाओं को अपने साथ जोड़ने के प्रयास के साथ महिला कांग्रेस महिलाओं से उनके मुद्दों को जानने की भी कोशिश करेगी ताकि उनके कुछ अहम मुद्दों और इनके समाधान को कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में जगह दी जा सके। विभिन्न मुद्दों पर महिलाओं की राय जानने के लिए महिला कांग्रेस एक 'वायस ऐप' भी विकसित कर रही है।

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने बताया, 'कांग्रेस अध्यक्ष चाहते हैं कि हमारी चुनावी प्रक्रिया, घोषणापत्र तैयार करने और देश के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों को चिन्हित करने में महिलाओं की पूरी भागीदारी हो। इसीलिए हम महिला अधिकार यात्रा निकालने जा रहे हैं।' 

उन्होंने कहा, 'हम महिला चौपाल भी आयोजित करेंगे जहां महिलाओं से विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया जाएगा और उनकी राय भी ली जाएगी। महिलाओं की राय की झलक हमारे घोषणापत्र में भी दिखेगी।' 

सुष्मिता ने कहा कि वह जल्द ही हरियाणा से इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी। फिर राजस्थान और दूसरे राज्यों में भी वह ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी।

टॅग्स :कांग्रेसलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा