लाइव न्यूज़ :

‘मन की बात’ वीडियो को मिल रहे ‘डिस्लाइक’ के पीछे है कांग्रेस का हाथ: भाजपा

By भाषा | Updated: September 1, 2020 04:57 IST

भाजपा की आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया कि पिछले 24 घंटे में यूट्यूब पर मन की बात वीडियो को डिस्लाइक करने का संगठित प्रयास किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस का विश्वास इतना कम है कि वह एक तरह की जीत के रूप में इसका जश्न मना रही है। कांग्रेस के कई हैंडल ने ‘मन की बात’ वीडियो को ‘डिस्लाइक’ करने का अभियान चलाया था।

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के वीडियो को पार्टी द्वारा यूट्यूब पर पोस्ट किये जाने के बाद मिले ‘डिस्लाइक’ का 98 फीसद हिस्सा विदेश से है और उसने उसमें कांग्रेस के शामिल होने का आरोप लगाया।

भाजपा की आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ‘‘ पिछले 24 घंटे में यूट्यूब पर मन की बात वीडियो को डिस्लाइक करने का संगठित प्रयास किया गया....कांग्रेस का विश्वास इतना कम है कि वह एक तरह की जीत के रूप में इसका जश्न मना रही है।

हालांकि, यूट्यूब के डाटा बताते हैं कि डिस्लाइक का महज दो फीसद हिस्सा ही भारत से है।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘हमेशा की तरह बाकी 98 फीसद हिस्सा भारत से बाहर का है। विदेश से बॉट्स और ट्विटर एकाउंट कांग्रेस के जेइई-नीट विरोधी अभियान का निरंतर हिस्सा रहे हैं।

राहुल गांधी के तुर्कीवाले बॉट्स की गतिविधि बहुत बढ़ गयी है। यह तुर्की आसक्ति क्या है, राहुल?’’ प्रदेश इकाइयों और अन्य विभागों का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस के कई हैंडल ने ‘मन की बात’ वीडियो को ‘डिस्लाइक’ करने का अभियान चलाया था। भाषा राजकुमार दिलीप दिलीप

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा