लाइव न्यूज़ :

लोकसभा हारने के बाद पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगे वाम मोर्चा-कांग्रेस, सोनिया गांधी ने दी मंजूरी

By भाषा | Updated: August 24, 2019 20:24 IST

सूत्रों के मुताबिक सोनिया ने शुक्रवार रात को दिल्ली में पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा के साथ बैठक की और राज्य में आगामी विधानसभा उपचुनावों समेत विभिन्न सांगठनिक विषयों पर चर्चा की।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के शीर्ष सूत्रों ने शनिवार को बताया कि लोकसभा चुनाव में राज्य में खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी ने यह फैसला लिया है।मित्रा ने कहा, ‘‘हमने सोनिया जी को राज्य में आगामी उपचुनाव के लिए वाम मोर्चा की सीट बंटवारे पर सहमति के बारे में जानकारी दी।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए राज्य में कांग्रेस-वाम मोर्चा गठबंधन को अपनी मंजूरी दे दी है।

कांग्रेस के शीर्ष सूत्रों ने शनिवार को बताया कि लोकसभा चुनाव में राज्य में खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी ने यह फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक सोनिया ने शुक्रवार रात को दिल्ली में पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा के साथ बैठक की और राज्य में आगामी विधानसभा उपचुनावों समेत विभिन्न सांगठनिक विषयों पर चर्चा की।

मित्रा ने कहा, ‘‘हमने सोनिया जी को राज्य में आगामी उपचुनाव के लिए वाम मोर्चा की सीट बंटवारे पर सहमति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने हमसे कहा कि अगर वाम मोर्चा तैयार है तो दोनों पार्टियों को राज्य में गठजोड़ बनाना चाहिए।’’

राज्य में सीट बंटवारे का फैसला कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने लिया क्योंकि राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद उस समय खाली था। इस महीने की शुरुआत में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष चुनी गयीं सोनिया गांधी ने प्रदेश नेतृत्व के फैसले पर मुहर लगा दी। 

टॅग्स :इंडियापश्चिम बंगालसोनिया गाँधीसीताराम येचुरीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा