लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को 2019-20 में 139 करोड़ रुपये से अधिक चंदा मिला, जानिए सोनिया, राहुल गांधी और मनमोहन सिंह ने कितना दिया...

By भाषा | Updated: February 5, 2021 12:54 IST

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आईटीसी’ और इससे जुड़ी कंपनियों ने 19 करोड़ रुपये से अधिक राशि चंदे में दी, जबकि ‘प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट’ ने 31 करोड़ रुपये का चंदा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देइलेक्टोरल ट्रस्ट और संगठनों द्वारा दिये गये 20,000 रुपये से अधिक चंदे की जानकारी देनी होती है।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 54,000 और सोनिया गांधी ने 50,000 रुपये का चंदा दिया था।वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने 2019-2020 के बीच पार्टी कोष में सबसे अधिक तीन करोड़ रुपये का योगदान दिया।

नई दिल्लीः कांग्रेस को 2019-20 में 139 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा मिला था। पार्टी के सदस्यों की बात करें तो वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने पार्टी कोष में सबसे अधिक तीन करोड़ रुपये का योगदान दिया। निर्वाचन आयोग ने 2019-20 में कांग्रेस को मिले चंदे से जुड़ी एक रिपोर्ट को सार्वजनिक किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आईटीसी’ और इससे जुड़ी कंपनियों ने 19 करोड़ रुपये से अधिक राशि चंदे में दी, जबकि ‘प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट’ ने 31 करोड़ रुपये का चंदा दिया। संबंधित कानूनों के प्रावधानों के तहत राजनीतिक दलों को लोगों, कंपनियों, इलेक्टोरल ट्रस्ट और संगठनों द्वारा दिये गये 20,000 रुपये से अधिक चंदे की जानकारी देनी होती है।

रिपोर्ट के अनुसार एक अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 के बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 1,08,000 रुपये, जबकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 54,000 और सोनिया गांधी ने 50,000 रुपये का चंदा दिया था। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने 2019-2020 के बीच पार्टी कोष में सबसे अधिक तीन करोड़ रुपये का योगदान दिया।

गौरतलब है कि सिब्बल उन 23 पार्टी सदस्यों में शामिल थे, जिन्होंने अगस्त 2020 में सोनिया गांधी को पत्र लिखकर बड़े संगठनात्मक बदलावों की मांग की थी। इस ‘जी23’ समूह के अन्य सदस्यों में से आनंद शर्मा, शशि थरूर और गुलाम नबी आज़ाद ने 54-54 हजार रुपये, मिलिंद देवड़ा ने एक लाख रुपये और राज बब्बर ने एक लाख आठ हजार रुपये दान दिए।

रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस को 20 हजार रुपये से अधिक दान की कुल प्राप्त राशि 139,01,62,000 रुपये है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री ए. के. एंटनी, कुमारी शैलजा और वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने भी पार्टी को दान दिया था। पटेल का पिछले वर्ष निधन हो गया।

वहीं, दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल मार्च में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी वित्त वर्ष 2019-20 में पार्टी को 54 हजार रुपये दान दिए थे। दान से संबंधित दस्तावेज कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को पिछले साल दिसम्बर में सौंपा था और इस पर पार्टी के अंतरिम कोषाध्यक्ष पवन बंसल के हस्ताक्षर हैं। वहीं, अपनी योगदान राशि की रिपोर्ट में बहुजन समाज पार्टी ने कहा कि उसे 20,000 रुपये से ज्यादा का चंदा नहीं मिला। 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीमनमोहन सिंहचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा