लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने संसद से जुड़े मु्द्दों पर रणनीति तय करने समिति बनाई, रमेश होंगे राज्यसभा में मुख्य सचेतक

By भाषा | Updated: August 28, 2020 05:43 IST

कांग्रेस पार्टी ने 10 सदस्यीय जो समिति बनाई है उसमें दोनों सदनों के नेता, उप नेता के अलावा पार्टी वरिष्ठ नेता अहमद पटेल शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइसके साथ ही गौरव गोगोई को लोकसभा में पार्टी का उप नेता नियुक्त किया गया है।लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को लोकसभा में कांग्रेस सचेतक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस ने 14 सितंबर से आरंभ हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले ये नियुक्तियां की हैं।

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने संसद से जुड़े विषयों पर पार्टी की रणनीति तय करने के लिए 10 सदस्यीय समिति बनाई है जिनमें दोनों सदनों के पांच-पांच सदस्य शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह समिति बनाने के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वरिष्ठ नेता जयराम रमेश को राज्यसभा में मुख्य सचेतक नियुक्त किया है।

पार्टी ने 10 सदस्यीय जो समिति बनाई है उसमें दोनों सदनों के नेता, उप नेता के अलावा पार्टी वरिष्ठ नेता अहमद पटेल शामिल हैं। इसके साथ ही गौरव गोगोई को लोकसभा में पार्टी का उप नेता नियुक्त किया गया है जबकि लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को सचेतक की जिम्मेदारी सौंपी है।

फिलहाल अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कांग्रेस के नेता हैं, जबकि के. सुरेश मुख्य सचेतक हैं। गोगोई पहले सचेतक की भूमिका में थे। इसके अलावा मणिकम टैगोर भी सचेतक हैं। कांग्रेस ने 14 सितंबर से आरंभ हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले ये नियुक्तियां की हैं।

पार्टी ने अब तक लोकसभा में अपना उप नेता नियुक्त नहीं किया था। भाषा हक हक मनीषा मनीषा

टॅग्स :कांग्रेसलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा