लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सवर्ण वोट बैंक पर कांग्रेस का 'छक्का', सुरजेवाला फ्रंटफुट और राहुल गांधी बैकफुट से कर रहे बैटिंग

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 5, 2018 14:27 IST

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस के सत्ता में आने पर ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनाने का दावा किया है। इसमें 300 करोड़ का बजट ब्राह्मणों के लिए होगा।

Open in App

नई दिल्ली, 5 सितंबरःकांग्रेस आगामी लोकसभा चुनावों में बीजेपी के सवर्ण वोट बैंक में सेंध लगाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। एक तरफ देश में सवर्ण संगठन आगामी छह सितंबर को 'भारत बंद' का आहूत करने जा रहें, तो दूसरी तरफ कांग्रेस बेहद चालाकी से केंद्र सरकार की ओर से उच्चतम न्यायालय के आदेश के खिलाफ लाए गए एससी/एसटी कानून से आहत सवर्णों की हितैषी बनने में एक कदम पीछे नहीं रहना चाहती। फिलवक्‍त कांग्रेस ने दो बड़े मोर्चों पर सवर्णों के लिए खुलकर बेहद बोल्ड कदम उठाए हैं। इसका एक नमूना बीते 3 सितंबर को कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर तट पर चल रहे ब्राह्मण सम्मेलन में दिखाई दिया। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और इस वक्त कांग्रेस के फायरब्रांड नेता रणदीप सुरजेवाला पहुंचे थे।

कांग्रेस के डीएनए में ब्राह्मण समाज का खून है। कांग्रेस सत्ता में आई तो ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन करेगी। इस बोर्ड का चेयरमैन भी ब्राह्मण समाज का ही होगा। स्वाभाविक ज्ञान हमेशा ब्राह्मणों के पास रहा है। क्योंकि पैसा कभी ब्राह्मण का ज्ञान नहीं खरीद सका।- रणदीप सुरजेवाला, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी कांग्रेस

बीजेपी से नाराज ब्राह्मणों पर रणदीप सुरजेवाला की बैटिंग

रणदीप सुरजेवाला इस मामले में फ्रंटफुट पर आकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने ब्राह्मणों के कल्याण पर कांग्रेस की प्रतिबद्धता को दिखाते हुए कहा, 'कांग्रेस के द्वारा गठित किए जाने वाले ब्राह्मण कल्याण बोर्ड में 300 करोड़ रुपये का बजट होगा।' उन्होंने यहां आर्थ‌िक रूप से पिछड़ रहे ब्राह्मणों का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा, 'बहुत से ब्राह्मण परिवार इस वक्त आर्थ‌िक तंगी से गुजर रहे हैं। लेकिन मौजूदा सरकार को उनकी चिंता नहीं है। कांग्रेस इस बोर्ड में 300 करोड़ रुपये के बजट से उन परिवारों को मदद पहुंचाएगी। उनके बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के खर्चों का भी खयाल रखेगी। '

ब्राह्मणों के लुभाने के वायदों के साथ यहां उन्होंने ब्राह्मण जाति पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'करीब 40 से 50 फीसदी स्कूलों का मालिकाना हक आज भी ब्राह्मणों के पास ही है। लेकिन पैसे की कमी चलते ये सभी इस वक्त डूब रहे हैं। कांग्रेस सरकार आती है तो इन ब्राह्मणों को बिना किसी गारंटी के महज 4 फीसदी के ब्याज पर 10 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन दिया जाएगा।'

ब्राह्मणों को 10% आरक्षण देगी कांग्रेसः सुरजेवाला

ब्राह्मणों को प्रलोभन देने का रणदीप सुरजेवाला ने फिलहाल सबसे बड़ा पाशा फेंका है। उन्होंने कहा, 'मौजूदा आरक्षण नीति को छेड़े बगैर, कांग्रेस सत्ता में आने पर ब्राह्मणों के लिए 10 फीसदी तक का आरक्षण देने की व्यवस्‍था करेगी।' इतना ही नहीं उन्होंने तीर्थस्‍थलों पर दांव लगा दिया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों के 48 कोस की यात्रा के करीब 368 तीर्थों के जीर्णोंद्धार भी कराएगी।

राहुल गांधी ने बैकफुट से खेला करारा शॉट

कांग्रेस अध्यक्ष ने बीते करीब एक साल से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को उसी के अंदाज में जवाब देने की ठान ली है। वे बीते चुनावों में बीजेपी नेताओं से ज्यादा मंदिर-मस्जिद और धार्मिक स्‍थलों के चक्कर लगाते रहे। लेकिन उन्होंने हालिया दांव बीजेपी के सवर्ण वोट बैंक पर लगाया है। अगस्त महीने में उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 के‌ लिए अपनी तीन सबसे महत्वपूर्ण टीमों का गठन किया।

जरा इस पर नजर डालिए-

2019  कांग्रेस कोर ग्रुप कमेटी, 9 में 4 अगड़ी जाति के

1. एके एंटनी (अगड़ी जाति)2. गुलाम नबी आजाद (अगड़ी जाति)3. पी च‌िदंबरम (ब्राह्मण, अगड़ी जाति)4. अशोक गहलोत (जाट, पिछड़ी जाति)5. मल्लिकार्जुन खड़गे (निचली जात‌ि)6. अहमद पटेल (पिछड़ी जाति)7. जयराम रमेश (ब्राह्मण, अगड़ी जाति)8. रणदीप सुरजेवाला (जाट, पिछड़ी जाति)9. केसी वेणुगोपाल (पिछड़ी जाति)

2019 कांग्रेस मैनिफेस्टो कमेटी, 19 में 12 अगड़ी जाति के

1. मनप्रीत सिंह बादल (राजपूत, अगड़ी जाति)2. पी चिदंबरम (ब्राह्मण, अगड़ी जाति)3. सुष्‍मिता देव (अगड़ी जाति)4. राजीव गोवडा (अगड़ी जाति)5. भूपेंद्र सिंह हुड्डा (जाट, पिछड़ी जाति)6. जयराम रामेश (ब्राह्मण, अगड़ी जाति)7. सलमान खुर्शीद (पिछड़ी जाति)8. बिंदू कृष्‍णन (पिछड़ी जाति)9. कुमारी शैलजा (राजपूत, अगड़ी जाति)10. रघुवीर मीणा (मारवाणी, अगड़ी जाति)11. प्रो. भालचंद्र मुंगेकर (दलित, निचली जाति)12. मीनाक्षी नटराजन (अगड़ी जाति)13. रजनी पाटिल (ब्राह्मण, अगड़ी जाति)14. सैम पित्रोदा (पिछड़ी जाति)15. सचिन राव (अगड़ी जाति)16. ताम्रध्वज साहू (पिछड़ी जाति)17. मुकुल संगामा (पिछड़ी)18. शशि थरूर (अगड़ी जाति)19. ललितेश त्रिपाठी (ब्राह्मण, अगड़ी जाति)

2019 कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी, 13 में 10 अगड़ी जाति के

1. भक्त चरनदास (निचली जाति)2. प्रवीण चक्रवर्ती (ब्राह्मण, अगड़ी जा‌ति)3. मिलिंद देवड़ा (राजपूत, अगड़ी जाति)4. कुमार केतकर (अगड़ी जाति)5. पवन खेड़ा (अगड़ी जाति)6. वीडी सतीशन (निचली जाति)7. आनंद शर्मा (अगड़ी जाति)8. जयवीर शेरगिल (राजपूत, अगड़ी जाति)9. राजीव शुक्ला (ब्राह्मण, अगड़ी जा‌ति)10. दिव्या स्पंदना (अगड़ी जाति)11. रणदीप सुरजेवाला (जाट, पिछड़ी जा‌ति)12. मनीष तिवारी (ब्राह्मण, अगड़ी जा‌ति)13. प्रमोद तिवारी (ब्राह्मण, अगड़ी जा‌ति)

इसका पूरा हिसाब निकालें तो 70 फीसदी से ज्यादा अगड़ी जाति से चुने गए नेता हैं। जबकि कांग्रेस पूर्व राष्ट्रपति सुशील कुमार शिंदे, आशोक तनवर, पीएल पुनिया सरीखे कई दिग्गज नेता अन्य जाति से ताल्लुक रखने वाले भी हैं। लेकिन इस टीम में ब्राह्मणों की संख्या सबसे ज्यादा है। राहुल गांधी ने इसमें इस बात पूरा खयाल रखा है कि अगर ब्राह्मण वोटों को आकर्षित करना है तो उनके वर्ग से आने वाले नेताओं को वरीयता दी जाए।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा