लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर दागे कई सवाल, बोली- किताबें इस सरकार को विनाश दूत बताएंगी

By गुणातीत ओझा | Updated: June 1, 2020 05:53 IST

कोरोना वायरस संक्रमण के रविवार को एक दिन में सर्वाधिक मामले सामने के बीच कांग्रेस ने सरकार से जानना चाहा कि इस जानलेवा महामारी से निपटने और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए उसके पास क्या रणनीति है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान 667 लोग जान गंवा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने कहा कि सरकार की लोगों के साथ सामाजिक दूरी इतनी बढ़ गई कि उसे यह नहीं पता कि जमीन पर क्या हो रहा है और भविष्य की इतिहास की किताबें इस सरकार को विनाश दूत बताएंगी।कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार को कोरोना वायरस से निपटने की उसकी योजनाओं और उसके आगे की योजनाओं के बारे में देश को बताना चाहिए।

नई दिल्ली।कोरोना वायरस संक्रमण के रविवार को एक दिन में सर्वाधिक मामले सामने के बीच कांग्रेस ने सरकार से जानना चाहा कि इस जानलेवा महामारी से निपटने और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए उसके पास क्या रणनीति है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान 667 लोग जान गंवा चुके हैं। उसने सरकार से प्रश्न किया कि इन मौतों के लिए कौन जिम्मेदार है। कांग्रेस ने कहा कि सरकार की लोगों के साथ सामाजिक दूरी इतनी बढ़ गई कि उसे यह नहीं पता कि जमीन पर क्या हो रहा है और भविष्य की इतिहास की किताबें इस सरकार को विनाश दूत बताएंगी।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार को कोरोना वायरस से निपटने की उसकी योजनाओं और उसके आगे की योजनाओं के बारे में देश को बताना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया,‘‘चार लॉकडाउन। आज हमने कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 8,380 मामले देखे। संक्रमण के कुल मामले 1,82,490 पर पहुंचे। कल से पांचवां लॉकडाउन शुरू हो रहा है। सरकार की रणनीति क्या है।’’ सुरजेवाला ने कहा,‘‘क्या लॉकडाउन नाकाम रहा? क्या कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कोई ब्लू प्रिंट है? आर्थिक तबाही से बाहर आने की कोई योजना है।’’ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी कहा ,‘‘ लॉकडाउन में इतनी ढील देने वाला भारत एकमात्र देश है, जबकि संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।’’

जयराम रमेश ने ट्वीट किया,‘‘ सही कहा गया है। काम करने के तीन तरीके होते हैं: सही तरीका, गलत तरीका और भारतीय तरीका।’’ कांग्रेस के प्रवक्ता कपिल सिब्बल ने भी केन्द्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा,‘‘सरकार की लोगों के साथ सामाजिक दूरी इतनी बढ़ गई कि उसे यह नहीं पता कि जमीन पर क्या हो रहा है और लोगों, खासकर गरीबों की समस्याओं को कैसे हल किया जाएगा। " प्रधानमंत्री के देशवासियों के नाम पत्र पर कांग्रेस नेता ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि कम से कम अब तो हमें बताइए कि साथी भारतीयों की आपकी परिभाषा क्या है। क्या यह परिभाषा 24 मार्च से पहले सटीक बैठती थी। कम से कम अब उस तरीके को बदलें, जिससे आप इस देश के भविष्य को संभाल रहे हैं।"

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकांग्रेसरणदीप सुरजेवालाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा