लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने 5 सदस्यीय समिति का गठन किया, गौरव गोगोई लोकसभा में उप नेता, बिट्टू होंगे सचेतक

By शीलेष शर्मा | Updated: August 27, 2020 22:09 IST

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। फिलहाल अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कांग्रेस के नेता हैं, जबकि के. सुरेश मुख्य सचेतक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगोगोई पहले सचेतक की भूमिका में थे। इसके अलावा मणिकम टैगोर भी सचेतक हैं। कांग्रेस ने 14 सितंबर से आरंभ हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले ये नियुक्तियां की हैं।पार्टी ने अब तक लोकसभा में अपना उप नेता नियुक्त नहीं किया था। 

नई दिल्लीः कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गौरव गोगोई को लोकसभा में पार्टी का उप नेता नियुक्त किया है जबकि लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को सचेतक की जिम्मेदारी सौंपी है।

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। फिलहाल अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कांग्रेस के नेता हैं, जबकि के. सुरेश मुख्य सचेतक हैं। गोगोई पहले सचेतक की भूमिका में थे। इसके अलावा मणिकम टैगोर भी सचेतक हैं। कांग्रेस ने 14 सितंबर से आरंभ हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले ये नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने अब तक लोकसभा में अपना उप नेता नियुक्त नहीं किया था। 

कांग्रेस में शुरू हुई आतंरिक कलह के बीच सोनिया गाँधी ने पार्टी नेताओं को कड़ा सन्देश देने के इरादे से सख्त फैसले लेने पर विचार शुरू कर दिया है। प्राप्त संकेतों के अनुसार ग़ुलाम नबी आज़ाद और आनंद शर्मा, जो दोनों ही राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और उप-नेता के पद पर हैं कि ताकत को कम करने के लिए, मल्लिकार्जुन खड़गे को नेता प्रतिपक्ष बनाने कि तैयारी में हैं।

दूसरी ओर इस बात की भी चर्चा है कि जयराम रमेश को चीफ व्हिप बनाया जा रहा है। हालाँकि जयराम रमेश ने ऐसी किसी भी खबर खंडन किया है। अपुष्ट खबरों के अनुसार राज्य सभा के मुद्दों को देखने के लिए अहमद पटेल और के सी वेणुगोपाल को विशेष ज़िम्मेदारियाँ दिए जाने के संकेत हैं, ताकि आनंद शर्मा और आज़ाद पर नकेल कसी जा सके।

गौरतलब है के जिन 23 नेताओं ने पत्र पर हस्ताक्षर किये थे उनमें ये दोनों नेता भी शामिल थे। कांग्रेस ने औपचारिक तौर पर इस प्रकार की किसी खबर का न तो खंडन किया है और न ही पुष्टि की है। लोकसभा में भी पार्टी के उप-नेता के पद के लिये लॉबी कर रहे मनीष तिवारी को किनारे रख कर गौरव गोगोई को ज़िम्मेदारी दी गई है। संगठन स्तर  पर भी नए महासचिवों की नियुक्ति सोनिया गाँधी के एजेंडे में शामिल है। 

टॅग्स :कांग्रेससंसदअसमपंजाबसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा