लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस को नहीं मिल रहे हेलिकॉप्टर और चार्टर्ड प्लेन, बीजेपी ने पहले ही करा ली सारी बुकिंग

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 23, 2019 20:59 IST

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष आनंद शर्मा ने बताया कि हमें हेलिकॉप्टर या चार्टर्ड प्लेन नहीं मिल रहे हैं।

Open in App

लोकसभा 2019 के चुनाव प्रचार की तैयारियों में जुटी कांग्रेस इन दिनों एक अजीबो-गरीब समस्या से जूझ रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के कांग्रेस पार्टी को विमान और हेलीकॉप्टर नहीं मिल रहे हैं। खबरों के मुताबिक ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि बीजेपी ने पहले से ही सारे विमान एवं हेलीकॉप्टर बुक करा लिए हैं। कांग्रेस इस समस्या को लेकर काफी परेशान है। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और 2019 लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की प्रचार समिति के अध्यक्ष आनंद शर्मा ने मंगलवार  दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचार के मकसद बीजेपी ने तकरीबन सारे निजी चार्टर्ड विमानों और हेलीकॉप्टरों की बुकिंग करा ली है और ऐसे में इनके लिए कांग्रेस को संघर्ष करना पड़ रहा है। 

आनंद शर्मा ने यह भी कहा कि चुनावी संसाधनों के मामले में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कोई बराबरी नहीं है, लेकिन लोकसभा चुनाव कांग्रेस ही जीतेगी। मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ''बीजेपी ने चुनाव के लिए तकरीबन सारे चाटर्ड विमान और हेलीकॉप्टर बुक करा लिए हैं। कांग्रेस इनके लिए संघर्ष कर रही है।'' 

कांग्रेस नेता ने कहा, ''चुनावी संसाधन के मामले में भले ही भाजपा से हमारा कोई मुकाबला नहीं है, लेकिन लोकसभा चुनाव में हम उन्हें हराने में सफल रहेंगे।'' शर्मा ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रचार अभियान की पूरी रूपरेखा फरवरी के आखिर में सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस देश को नयी दिशा देने तथा समस्याओं के समाधान का उल्लेख होगा। (समाचार एजेंसी पीटीआई इनपुट के साथ) 

टॅग्स :कांग्रेसलोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा