लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, कहा-वाड्रा के खिलाफ FIR राफेल और नोटबंदी से ध्यान हटाने की कोशिश

By भाषा | Updated: September 3, 2018 05:17 IST

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान में कहा जैसे की चार राज्यों में विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो मोदी सरकार-भाजपा की फर्जी न्यूज फैक्ट्री और गंदी चाल विभाग अपने शातिर प्रोपोगैंडा को द्वेषपूर्ण तरीके से आगे बढ़ा रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 03 सितंबरः हरियाणा के गुड़गांव में भूमि सौदे में कथित अनियमितता के मामले में रॉबर्ट वाड्रा और हरियाण के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने के संबंध में मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस ने रविवार को कहा कि यह राफेल समझौते और नोटबंदी जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश है। 

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान में कहा जैसे की चार राज्यों में विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो मोदी सरकार-भाजपा की फर्जी न्यूज फैक्ट्री और गंदी चाल विभाग अपने शातिर प्रोपोगैंडा को द्वेषपूर्ण तरीके से आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने सरकार पर राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ गलत और फर्जी मामलों के जरिए नए ‘मनगढंत झूठ’ पेश करने के आरोप लगाए। सुरजेवाला ने कहा कि यह राफेल डील और नोटबंटी ‘घोटाले, डीजल और पेट्रोल के दामों में बढोतरी करके 12 लाख करोड़ की लूट, रूपए की गिरती कीमत तथा असफल अर्थव्यवस्था से ध्यान बंटाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। 

सुरजेवाला ने कहा कि तथ्य दिखाते हैं कि वाड्रा की स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने 28 जनवरी 2008 को 3.5 एकड़ जमीन गुड़गांव के सिखोहपुर गांव के अधिसूचित वाणिज्यिक क्षेत्र में पंजीकृत सेल डीड के जरिए 7.95 करोड़ रूपए की लागत से खरीदी थी। इसमें स्टाम्प ड्यूटी भी शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘लाइसेंस देने के मौजूदा सरकारी नीति के अनुरूप 2.5 एकड़ भूमि के लिए वाणिज्यिक लाइसेंस 15 दिसंबर 2008 को दिया गया था। वाणिज्यिक कॉलोनी लाइसेंस शुल्क 7.43 करोड़ रूपए तथा 73 लाख नवीनीकरण शुल्क भी अदा किया गया था। इस प्रकार कुल अदा की गई राशि 16.11 करोड़ रूपए है।’’ 

उन्होंने बताया कि करीब पांच साल बाद 18 सितंबर 2012 को स्काईलाइट ने डीएलएफ को यह जमीन 58 करोड़ रूपए में बेच दी। इस राशि पर भी स्काईलाइट /श्रीमान वाड्रा ने आठ करोड़ रूपए का अतिरिक्त कर अदा किया था।

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्राकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा