लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला, कहा- 'टाइगर जिंदा है' तो पिछले पांच महीने में ग्वालियर-चंबल में क्यों नहीं गया

By भाषा | Updated: August 18, 2020 05:46 IST

कांग्रेस नेता ने प्रदेश में लगभग 69 हजार अतिथि शिक्षकों को पिछले तीन-चार माह से वेतन नहीं मिलने की बात करते हुए आरोप लगाया कि करीब 65 लोगों की आत्महत्या के आंकड़े सामने आये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कहा कि ‘टाइगर जिंदा है’ तो पिछले पांच महीनों में अब तक ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में जनसेवा के लिये क्यों नहीं गये।

भोपालः मध्य प्रदेशकांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि ‘टाइगर जिंदा है’ तो पिछले पांच महीनों में अब तक ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में जनसेवा के लिये क्यों नहीं गये। पटवारी भाजपा नेता सिंधिया के ‘टाइगर अभी जिंदा है’, वाले बयान पर कटाक्ष कर रहे थे। 

पटवारी ने अतिथि शिक्षकों के मुद्दे और किसानों के कर्ज माफी के मुद्दे पर भी सिंधिया की चुप्पी पर सवाल उठाया। पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में सिंधिया की सोमवार को इंदौर-उज्जैन यात्रा को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘उन्होने (सिंधिया) एक दिन कहा कि टाइगर अभी जिंदा है, तो पिछले पाँच महीनों में आज तक ग्वालियर चंबल में जनसेवा के लिए टाइगर नहीं गया और जंगलराज में आज आए है इंदौर-उज्जैन के दौरे पर।’’ 

पटवारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार गिराने के बाद भाजपा में शामिल होते समय सिंधिया ने सम्मान की राजनीति करने और जनसेवा का प्रमुख लक्ष्य होने की बात कही थी। पटवारी ने सिंधिया के भाजपा नेताओं के घर मुलाकात करने जाने पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘वह अगर सम्मान के लिये गये (भाजपा में) थे, तो जब वह कांग्रेस पार्टी में थे तो लोग उनके दर पर जाते थे, अब भाजपा में वह लोगों के दर-दर जा रहे है। इंदौर-उज्जैन में लोगों के दर-दर उनको जाना पड़ रहा है अगर यह सम्मान की बात है तो विचार बनता है।’’ 

कांग्रेस नेता ने प्रदेश में लगभग 69 हजार अतिथि शिक्षकों को पिछले तीन-चार माह से वेतन नहीं मिलने की बात करते हुए आरोप लगाया कि करीब 65 लोगों की आत्महत्या के आंकड़े सामने आये हैं। पटवारी ने कहा कि सिंधिया ने अतिथि शिक्षकों के लिये लड़ाई लड़ने के लिये सड़क पर उतरने की बात कही थी लेकिन कांग्रेस की सरकार गिराने के बाद अब उनके मुंह से एक शब्द भी इस बारे में नहीं निकला है। 

उन्होंने कहा कि सवा से डेढ़ लाख अतिथि शिक्षक, विद्वानों के परिवार प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन सरकार की कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। पटवारी ने कहा, ‘‘मैं सिंधिया से आग्रह करना चाहता हूँ, प्रार्थना करना चाहता हूँ कि उन अतिथि शिक्षक और अतिथि विद्वानों के लिए आप सड़क पर आएं। आप कम से कम एक बार तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख देते कि इनका क्या कर रहे हैं।’’ 

उन्होंने आरोप लगाया कि शिवराज सिंह चौहान और उनके मंत्री हथकंडे अपनाकर केवल चुनाव जीतने की कवायद में लगे हुए हैं। पटवारी ने कहा, ‘‘कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में 25 लाख किसानों के कर्ज माफ किए हैं। अब सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान का दायित्व है बाकी किसानों के कर्ज माफ करें। आखिर किसानों की क्या गलती है जो इन्होंने उनका हक छीना जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि उपचुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा।

टॅग्स :कांग्रेसज्योतिरादित्य सिंधियामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा