लाइव न्यूज़ :

‘असहमति एवं अंदरूनी लोकतंत्र के लिए मौत का चैंबर है कांग्रेस’ : हरदीप पुरी

By भाषा | Updated: August 17, 2020 21:39 IST

पुरी ने आरोप लगाए कि ‘‘नेतृत्वविहीन पार्टी’’ में ‘‘गृह युद्ध’’ जारी है और जो कोई भी असहमति जताता है उसे बाहर कर दिया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देपुरी ने कहा हैं कि कांग्रेस पार्टी पिछले दो चुनावों में 100 सीट भी नहीं जीत सकी हैकांग्रेस पार्टी फेसबुक प्रकरण पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की मांग कर रही है

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को लोकतांत्रिक मूल्यों पर बोलने से पहले अपनी पार्टी के इतिहास को देखना चाहिए क्योंकि वह ‘‘असहमति, अभिव्यक्ति के अधिकार और अंदरूनी लोकतंत्र के लिए मौत का चैंबर’’ रही है।

पुरी ने आरोप लगाए कि ‘‘नेतृत्वविहीन पार्टी’’ में ‘‘गृह युद्ध’’ जारी है और जो कोई भी असहमति जताता है उसे बाहर कर दिया जाता है। फेसबुक विवाद को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच जारी वाक् युद्ध के बीच सिलसिलेवार ट्वीट कर उन्होंने राहुल पर प्रहार किया। ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने खबर प्रकाशित की थी कि फेसबुक भाजपा के कुछ नेताओं पर घृणा भरे भाषण के नियमों को लागू करने में अनदेखी करता है, जिसके बाद कांग्रेस ने मांग की कि आरोपों की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) करे। कांग्रेस ने कहा कि इससे भारतीय लोकतंत्र को खतरा है और इसकी जांच जरूरी है।

राहुल ने आरोप लगाए कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से ‘‘फर्जी सूचना’’ फैलाते हैं, जिस पर केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने तीखा प्रहार करते हुए विपक्षी दल को कैंब्रिज एनालिटिका मुद्दे की याद दिलाई। पुरी ने कहा कि यह उस राजनीतिक पार्टी के नेता के लिए ‘‘हकीकत’’ है जो पिछले दो आम चुनावों को मिलाकर सौ सीटों पर नहीं जीत सके और वे लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नियमों पर उपदेश दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक मूल्यों और धर्मनिरपेक्षता के सह अस्तित्व के मूल्यों पर बयान जारी करने से पहले पिछले 70 वर्षों पर गौर करने से राहुल को कुछ मदद मिलती। उनकी पार्टी असहमति, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अंदरूनी लोकतंत्र के लिए मौत का चैंबर है।’’ 

टॅग्स :हरदीप सिंह पुरीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा