लाइव न्यूज़ :

युवा कांग्रेस का बड़ा दांव, भाजपा के खिलाफ साबरमती से 'नफरत छोड़ो यात्रा'

By भाषा | Updated: August 5, 2018 12:41 IST

कांग्रेस ने कहा, 'भारत छोड़ो आंदोलन' की वर्षगांठ पर भाजपा की इस ध्रुवीकरण वाली राजनीति को जनता के सामने बेनकाब करने के लिए यह यात्रा निकालने जा रहे हैं।' 

Open in App

नयी दिल्ली, 5 अगस्त: भारतीय युवा कांग्रेस भाजपा की 'ध्रुवीकरण की राजनीति' के खिलाफ आगामी नौ अगस्त से साबरमती से 'नफरत छोड़ो-गांधी सन्देश यात्रा' निकालने जा रही है जिसका समापन स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर दिल्ली में राजघाट पर एक सर्वधर्म सभा के साथ होगा। 'भारत छोड़ो आंदोलन' के 76 वर्ष पूरा होने के मौके पर निकाली जाने वाली युवा कांग्रेस की यह यात्रा गुजरात से शुरू होने के बाद राजस्थान और हरियाणा होते हुए 14 अगस्त को दिल्ली पहुंचेगी।

युवा कांग्रेस इस यात्रा के लिए एक खास तरह का रथ भी तैयार करा रही है जिस पर नफरत के खिलाफ संदेश के साथ महात्मा गांधी कुछ कथन अंकित होंगे। भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष केशव चंद यादव ने 'भाषा' के साथ बातचीत में कहा, 'समाज को बांटा जा रहा है ताकि असल मुद्दों से जनता भटकाया जा सके। हम 'भारत छोड़ो आंदोलन' की वर्षगांठ पर भाजपा की इस ध्रुवीकरण वाली राजनीति को जनता के सामने बेनकाब करने के लिए यह यात्रा निकालने जा रहे हैं।' 

उन्होंने कहा, 'महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा, शांति और भाईचारे के सबसे बड़े प्रतीक हैं। हम, उनसे पहचान रखने वाले साबरमती से यह यात्रा शुरू करके यही सन्देश देना चाहते हैं कि मौजूदा सरकार गांधी के रास्ते से देश और समाज को भटकाने की कोशिश कर रही है।' 

यादव के अनुसार इस यात्रा का समापन 14 अगस्त को राजघाट पर सर्वधर्म सभा के साथ होगा जिसमें विभिन्न समुदायों के धर्मगुरू, नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा, 'इस यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले शहरों और कस्बों में हम सभाएं भी करेंगे।' 

यह यात्रा राजस्थान के कई जिलों से होकर गुजरेगी। राज्य में कुछ महीने बाद ही विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में युवा कांग्रेस ने इस यात्रा के माध्यम से वसुंधरा सरकार को भी घेरने की योजना बनाई है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा, 'राजस्थान में चुनाव होने वाला है और इससे पहले हम इस यात्रा के माध्यम से राज्य की जनता को बताएंगे कि वसुंधरा राजे सरकार में राज्य की छवि किस कदर खराब हुई है।' 

उन्होंने कहा, 'दलितों को पीटा जा रहा है, भीड़ द्वारा हत्या हो रही है, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है लेकिन वसुंधरा सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। इन सब मुद्दों को जनता के बीच उठाना है।'देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे। यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा