लाइव न्यूज़ :

नोटबंदीः कांग्रेस के नेता ने PM मोदी को दिलाया बयान का याद, कहा-अब जिंदा जलाने का समय आ गया

By भाषा | Updated: November 10, 2018 05:23 IST

भाजपा ने कांग्रेस नेता के बयान को ‘‘घृणित और निंदनीय’’ बताया। जयचंद्र ने शुक्रवार को तुमकुरू में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने (नोटबंदी के बाद) चीजों को ठीक करने के लिये 50 दिन का वक्त मांगा था। इस परीक्षा में पास नहीं होने पर उन्होंने लोगों से कहा था कि वे उन्हें जिंदा जला सकते है...संभवत: उन्हें जिंदा जलाने का समय आ गया है।’’ 

Open in App

कर्नाटक के पूर्व मंत्री टी बी जयचंद्र ने नोटबंदी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान की याद दिलाकर विवाद को जन्म दे दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि फैसले को लागू करने के लिये उन्हें कुछ दिनों का वक्त दिया जाए और अगर उसके बाद भी तकलीफ होगी तो लोग उन्हें बीच चौराहे पर जिंदा जला सकते हैं। इसपर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

भाजपा ने कांग्रेस नेता के बयान को ‘‘घृणित और निंदनीय’’ बताया। जयचंद्र ने शुक्रवार को तुमकुरू में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने (नोटबंदी के बाद) चीजों को ठीक करने के लिये 50 दिन का वक्त मांगा था। इस परीक्षा में पास नहीं होने पर उन्होंने लोगों से कहा था कि वे उन्हें जिंदा जला सकते है...संभवत: उन्हें जिंदा जलाने का समय आ गया है।’’ 

वह नोटबंदी के दो साल पूरे होने पर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे थे। पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री की लोकतंत्र में तनिक भी आस्था है तो उन्हें तत्काल पद से इस्तीफा दे देना चाहिये। 

भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने जयचंद्र के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी मापदंड से यह बिल्कुल घृणित बयान है।’’ 

उन्होंने कहा कि सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि इस तरह का निंदनीय बयान जयचंद्र की तरफ से आया है, जो राज्य के कानून और संसदीय कार्य मंत्री रह चुके हैं। 

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा