लाइव न्यूज़ :

आप-मुख्य सचिव विवाद: सीएम योगी बोले- 'गिरोह' की तरह सरकार चला रहे हैं केजरीवाल

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 20, 2018 19:58 IST

सीएम योगी ने कहा कि, आम आदमी पार्टी सरकार नहीं किसी गिरोह की तरह काम कर रही है।

Open in App

दिल्ली, 20 फरवरी: आम आदमी पार्टी और मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के बीच हुए विवाद पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि, यह बड़े ही दुख की बात है। सरकार चलाना किसी एक शख्स के हाथ में नहीं होता यह टीम वर्क की बात होती है। आप किसी से जबरदस्ती हस्ताक्षर नहीं लेते हैं। जिस तरह से आम आदमी पार्टी काम कर रही है उससे लगता नहीं कि वह सरकार चला रही है।आएएस के साथ हुई बदसलूकी होना काफी दुखद है। दिल्ली सरकार किसी गिरोह की तरह काम कर रही है।बता दें कि दिल्ली के मुख्य सचिव और आम आदमी पार्टी के बीच हुईं खींचतान को लेकर आईएएस एसोसिएशन सरकार का विरोध कर रही है वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। इस पूरे मामले पर मंगलवार शाम मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की शिकायत के बाद आम आदमी पार्टी के विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने अमानतुल्लाह खां सहित अन्य विधायकों पर मारपीट, चोट पहुंचाने, सरकारी काम में बाधा डालने सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामला बीती रात दिल्ली सचिवालय का है जहां कथित तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने आप विधायकों ने मुख्य सचिव के साथ बदसलूकी की गई है।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालदिल्लीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा