लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया दावा, रामराज्य की तरफ बढ़ रहा है उत्तर प्रदेश

By भाषा | Updated: September 13, 2018 21:07 IST

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामराज्य में ऐसा माना गया है कि समाज के सभी वर्गों के व्यक्ति सुखी थे और संपन्न थे । कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं था । ऐसी ही संकल्पना को लेकर आज भाजपा सरकार चल रही है।

Open in App

जौनपुर, 13 सितम्बर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश रामराज्य की तरफ बढ़ रहा है और जनता को अब सभी सरकारी योजनाओं का सीधे लाभ मिल रहा है । 

योगी ने कहा, 'बिचौलियों का काम अब भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार ने खत्म कर दिया है।' 

प्रदेश के पूर्व मंत्री उमानाथ सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेने आये योगी ने पूर्व की सपा सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की कई योजनाओं की गति को सपा सरकार ने धीमा कर दिया था और उनमें रुचि नहीं दिखायी थी । सपा सरकार केवल भ्रष्टाचार और लूटपाट करने में जुटी रही ।

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की संकल्पना में समाज के अंतिम छोर पर स्थित व्यक्ति तक सरकार की सारी योजनाओं को बिना भेदभाव के पहुंचाने का लक्ष्य भाजपा सरकार ने बनाया, वह आज पूरा हो रहा है । 

योगी ने कहा कि रामराज्य में ऐसा माना गया है कि समाज के सभी वर्गों के व्यक्ति सुखी थे और संपन्न थे। कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं था । ऐसी ही संकल्पना को लेकर आज भाजपा सरकार चल रही है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा