लाइव न्यूज़ :

सीएम ठाकरे मंत्रिमंडल का विस्तार 23 या 24 दिसंबर को, फिर बदले जाएंगे विभाग, अजित पवार पर सस्पेंस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2019 19:16 IST

विभागों का आवंटन हो चुका है। कुछ विभागों में तीनों दलों के बीच अदला-बदली हो सकती है।’’ उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ 28 नवंबर को ली थी। उनके साथ शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस तीनों से दो-दो मंत्रियों ने शपथ ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने के दो सप्ताह बाद 12 दिसंबर को महाराष्ट्र सरकार में विभागों के बटवारे की घोषणा की गई।राकांपा प्रमुख शरद पवार मंत्रिपरिषद में अजित पवार को शामिल करेंगे या नहीं।

उद्धव ठाकरे नीत महाराष्ट्र मंत्रिपरिषद का विस्तार क्रिसमस से पहले हो सकता है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, ‘‘मंत्रिपरिषद का विस्तार 23 या 24 दिसंबर को होने की संभावना है।

विभागों का आवंटन हो चुका है। कुछ विभागों में तीनों दलों के बीच अदला-बदली हो सकती है।’’ उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ 28 नवंबर को ली थी। उनके साथ शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस तीनों से दो-दो मंत्रियों ने शपथ ली थी।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने के दो सप्ताह बाद 12 दिसंबर को महाराष्ट्र सरकार में विभागों के बटवारे की घोषणा की गई, जिसमें शिवसेना को महत्वपूर्ण गृह विभाग मिला। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को गृह, शहरी विकास, वन, पर्यावरण, बिजली आपूर्ति, जल संरक्षण, पर्यटन, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों और संसदीय मामलों का प्रभार सौंपा गया।

शिवसेना के अन्य मंत्री सुभाष देसाई को कृषि, उद्योग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण, बागान, परिवहन, मराठी भाषा और संस्कृति मामलों एवं बंदरगाहों का प्रभार दिया गया। राकांपा के मंत्री जयंत पाटिल को वित्त एवं योजना, आवास, जन स्वास्थ्य, सहयोग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सौंपा गया।

राकांपा के ही मंत्री छगन भुजबल को सिंचाई, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, आबकारी, कौशल विकास, खाद्य एवं मादक पदार्थ प्रशासन विभाग दिये गए। कांग्रेस के मंत्री बालासाहेब थोराट को राजस्व, ऊर्जा, चिकित्सा शिक्षा, स्कूली शिक्षा, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग सौंपा गया।

कांग्रेस के ही नितिन राउत को पीडब्ल्यूडी, जनजातीय कल्याण, महिला एवं बाल विकास, वस्त्र, राहत एवं पुनर्वास, ओबीसी, वीजेएनटी, विशिष्ट पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग सौंपे गए। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री समेत 43 मंत्री हो सकते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इस पर भी निर्णय लिया जाएगा कि क्या पूर्व मंत्री मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और पृथ्वीराज चव्हाण दोनों को ठाकरे नीत मंत्रिपरिषद में शामिल किया जाए या फिर इनमें से एक को ही शामिल किया जाए। वहीं पर्यवेक्षकों का मानना है कि यह देखना दिलचस्प होगा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार मंत्रिपरिषद में अजित पवार को शामिल करेंगे या नहीं और अगर शामिल करते हैं तो इसका मतलब यह होगा कि उन्हें पहले से अपने भतीजे की योजना के बारे में जानकारी थी।

टॅग्स :इंडियाउद्धव ठाकरेशरद पवारसोनिया गाँधीशिव सेनाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा