MP चुनावः CM शिवराज ने कहा-कांग्रेस ने किया एक पूरी पीढ़ी को बर्बाद, अब बनाना है समृद्ध

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Published: October 21, 2018 06:26 PM2018-10-21T18:26:37+5:302018-10-21T22:18:20+5:30

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जनता की आकांक्षाओं से भविष्य के मध्यप्रदेश का रोडमैप बनाएंगे। जनता की भागीदारी और उनके सुझावों को पूरा करने की हमारी जिम्मेदारी यही लोकशाही का नया प्रारूप है।

CM Shivraj singh chauhan said Congress has ruined a whole generation | MP चुनावः CM शिवराज ने कहा-कांग्रेस ने किया एक पूरी पीढ़ी को बर्बाद, अब बनाना है समृद्ध

MP चुनावः CM शिवराज ने कहा-कांग्रेस ने किया एक पूरी पीढ़ी को बर्बाद, अब बनाना है समृद्ध

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गत 15 वर्षों में प्रदेश को बीमारु से जुझारू, जुझारू से सुचारू बनाने में भाजपा कामयाब हुई। अब जनता की सहभागिता से इसे समृद्ध बनाना है। दीवाली तक मध्यप्रदेश का हर घर रोशन होगा। हर घर तक बिजली पहुंचेगी। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बर्बाद कर दिया। कांग्रेस ने पूरी की पूरी एक पीढ़ी बर्बाद कर दी है।

ये बातें रविवार (21 अक्टूबर) को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान का शुभारंभ के अवसर पर कही। रविवार को मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान की लॉचिंग की गई। इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने भाजपा दफ्तर से 50 रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर,विनय सहस्त्रबुद्धे समेत कई नेता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जनता की आकांक्षाओं से भविष्य के मध्यप्रदेश का रोडमैप बनाएंगे। जनता की भागीदारी और उनके सुझावों को पूरा करने की हमारी जिम्मेदारी यही लोकशाही का नया प्रारूप है। हर नागरिक को हम यह अधिकार देना चाहते हैं कि प्रदेश का भविष्य आप सभी की अभिलाषा के अनुरूप ही गढ़ा जाए। 

उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में पानी- बिजली को घर-घर पहुंचाया, सिंचाई की व्यवस्था पर जोर दिया, समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं बनाई। आर्थिक रूप से डूब चुके प्रदेश की इकानमी को सुदृढ़ बनाया, इन्वेस्टमेंट लेकर आए, उद्योगों का जाल बिछाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वर्ष 2003 में हमने प्रदेश की कमान संभाली थी, तब प्रदेश का हाल बेहाल था।कांग्रेस की बंटाढ़ार सरकार ने प्रदेश को अंधकार में धकेल दिया था। हमने जी-जान लगाकर प्रदेश की उन्नति और प्रगति के लिए कार्य किया। इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया, सड़कों का जाल बिछाया। 

उन्होंने कहा कि गत 15 वर्षो में प्रदेश को बीमारू से जुझारू, जुझारू से सुचारू बनाने में हम कामयाब हुए। अब आपकी सहभागिता से इसे समृद्ध बनाना है। आज हम समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान का शुभारंभ कर रहें हैं।आपके सुझावों से ही समृद्ध एमपी का निर्माण होगा। आइए ऐतिहासिक पहल में भागीदार बनें।

इधर, समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान के तहत रवाना किए गए ये 50 रथ प्रदेश की सभी विधानसभाओं में पहुंचेंगे और जनता से समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए सुझाव लेंगे। ये रथ एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम, इलेक्ट्रानिक बूथ और आपरेटर से लैस होंगे। यह रथ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 20 स्थानों पर पहुंचकर जनता को सुझाव देने के लिए प्रेरित करेंगे। यह रथ कॉलेज परिसरों के बाहर सार्वजनिक स्थानों एवं यूथ कैंपस तक पहुंचेंगे।

Web Title: CM Shivraj singh chauhan said Congress has ruined a whole generation

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे